बेटी पैदा होते ही हैवान बना पति, हत्या करने पहुंचा ससुराल

इसी दौरान लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां उठी और आसपास के लोगों को बुलाया। जिसके बाद लड़की को उसके चंगुल से बचाया और आरोपी पति को पेड़ से बांध दिया गया।

पटना। आजकल के जमाने में जहां बेटी बेटे से कंधा मिलाकर चलती है वहीं कुछ लोग आज भी बेटी को बोझ समझते हैं। कुछ इसी तरह का मामला बिहार के बेगूसराय जिले में सामने आया है। जहां के रहने वाले एक युवक को लगातार दो बेटी हुई। जिस से परेशान होकर उसने पत्नी को पहले घर से निकाला फिर उसे रास्ते से हटाने के लिए उसके मायके चला गया और रात के अंधेरे में गला काट कर उसकी हत्या करने के प्रयास कर रहा था। इसी दौरान लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां उठी और आसपास के लोगों को बुलाया। जिसके बाद लड़की को उसके चंगुल से बचाते हुए उसे गांव के चौराहे पर एक पेड़ से बांध दिया गया और जमकर धुनाई की गई। फिर मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

फिर बेटी पैदा होने पर भड़का बाप

फिर बेटी पैदा होने पर भड़का बाप

जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के बेगूसराय जिले के लाखों सहायक थाना क्षेत्र का है जहां लालू नगर के रहने वाला नकुल पेशे से मिस्त्री का काम करता था। उसकी शादी आज से 4 साल पहले जिले की ही नीलम देवी के साथ कर दी गई थी। शादी के बाद दोनों हंसी खुशी रह रहे थे। इसी दौरान उसे एक बेटी हुई पर बेटी होने के बाद वो लगातार पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। वहीं दोबारा जब उसकी पत्नी गर्भवती हुई और फिर बेटी को जन्म दिया तो वो हैवान बन गया और मारपीट करते हुए मासूम बच्चे के साथ उसे घर से बाहर निकाल दिया।

पत्नी को मारने पहुंचा ससुराल

पत्नी को मारने पहुंचा ससुराल

किसी तरह पीड़िता अपने मायके पहुंची और वहीं रहने लगी। इसी दौरान उसे रास्ते से हटाने के लिए वो कल देर रात ससुराल पहुंचा और रात के अंधेरे में गला रेतकर उसकी हत्या करने की कोशिश कर रहा था। तभी लड़की की चिल्लाहट सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए और उसे पकड़कर पेड़ से बांधते हुए उसकी जमकर धुनाई कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि नीलम देवी के पति को बेटी नहीं पसंद थी इसीलिए लगातार वो पत्नी को प्रताड़ित करते हुए ससुराल वालों से दो लाख रुपए की मांग कर रहा था।

पत्नी के घरवालों से बेटी होने पर मांग रहा था पैसे

पत्नी के घरवालों से बेटी होने पर मांग रहा था पैसे

ये पैसा देने में नीलम और उसके घरवाले असमर्थ थे, इसीलिए उससे बदला लेने की नियत से वो उसके घर पहुंचा और रात के अंधेरे में पत्नी की हत्या कर रहा था लेकिन आस-पास के लोगों की सक्रियता से नीलम की जान बच गई। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वो अपनी पत्नी की विदाई कराने के लिए आया था लेकिन ससुराल वाले उसे मेरे साथ जाने नहीं दे रहे थे। इसलिए मैंने उसे पेड़ से बांधकर मारा-पीटा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+