दोस्त को पत्नी के साथ रंगरलियां मनाता देख बौखला गया पति, दोनों को उतारा मौत के घाट
पटना। पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े होना आम बात है लेकिन बिहार के किशनगंज में पति-पत्नी की के बीच की लड़ाई का फायदा उठाकर एक दोस्त ने शर्मसार करने वाला काम किया। ये दोस्त पति पत्नी के बीच होने वाले विवाद को सुलझाने अक्सर घर आया जाया करता था। एक दिन पति किसी काम से बाहर निकला था तभी पति का ये दोस्त उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी के साथ रंगरलियां मना रहा था। पति ने ये सारी करतूत खिड़की से देखी तो बौखला गया। इसी बौखलाहट में उसने पत्नी और दोस्त को मौत के घाट उतार दिया और कमरे में ताला मारकर फरार हो गया।

बिहार के किशनगंज का मामला
मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के किशनगंज जिले का है जहां के कोचाधामन के बड़ीजान के रहने वाले सुरेंद्र कुमार की शादी आज से कुछ साल पहले आरती देवी के साथ हुई थी शादी के कुछ साल तक तो सब ठीक-ठाक रहा। इसी बीच सुरेंद्र का दोस्त वसीम उसके घर आने-जाने लगा और इस दौरान आरती और सुरेंद्र के बीच प्रेम हो गया। प्रेम में इन दोनों के बीच अवैध संबंध भी बनने लगा इस बात की भनक सुरेंद्र को लग गई पर अपनी आंखों से नहीं देखने के कारण वह अब तक अनजान बना रहा।

पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में था दोस्त
कल शाम वह अचानक अपने घर लौटा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसका दोस्त वसीम आरती के साथ आपत्तिजनक हालत में था जिसे देखने के बाद सुरेंद्र खुद को रोक नहीं पाया और रस्सी से गला घोटकर दोनों की हत्या कर दी और लाश को कमरे में छोड़कर फरार हो गया। फिर आसपास के लोगों को मोबाइल पर सूचना दी कि हमारे कमरे में पत्नी और उसके प्रेमी की लाश पड़ी हुई है। मोबाइल फोन पर इस तरह की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस अधिकारी को दिया तथा मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से दो लाश बरामद किया है। वहीं लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में FIR दर्ज कर आरोपी सुरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

फरार है पति
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध संबंध के करतूतों को पति ने अपने आंखों से देख लिया इसके कारण यह हत्या हुई है फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की गुत्थी सुलझाने की कोशिश की जा रही है। वही दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा सुरेंद्र पर FIR दर्ज किया गया है। सुरेंद्र के दोस्त वसीम का शहर में मोबाइल की दुकान था तो महिला आरती देवी 3 बच्चे की मां थी। दोनों के गले में रस्सी के निशान मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications