बिहार में सर्दी का सितम जारी, पटना में 10वीं तक के स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश
बिहार: पटना में शीतलहर के हालात को देखते हुए डीएम ने 10वीं तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है.

देश में इस वक्त कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। शीतलहर से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हैं। हाल यह है कि उत्तरी और उत्तर-मध्य क्षेत्र में जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड तक सर्दी ने सितम ढहा रखा है। इस बीच कई राज्यों की सरकार ने स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में बिहार की राजधानी पटना में शीतलहर के मद्देनजर छुट्टियों को बढ़ाने का ऐलान किया गया है।
14 जनवरी तक स्कूल बंद करने के आदेश
पटना में शीतलहर के हालात को देखते हुए जिलाधिकारी ने 10वीं तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया कि जिले में शीतलहर और अधिक ठंड का प्रकोप वर्तमान में भी जारी है। जिसके चलते बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए 2 जनवरी को विस्तारित छुट्टियों को 14 जनवरी तक बढ़ाया जा रहा है।
64 साल का टूटा रिकॉर्ड
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक ठंड ने बिहार के सभी पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। इससे पहले राज्य में इतनी सर्दी 64 साल पहले पड़ी थी। वहीं IMD ने कहा कि दिल्ली के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों में घने कोहरे की स्थिति में सुधार हुआ है। तापमान घटने के कारण पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, राजस्थान और दिल्ली को 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट दिया गया है।
इधर, पंजाब में भी सर्दी को देखते हुए 7वीं तक के स्कूली बच्चों की छुट्टियां 14 जनवरी तक बढ़ा दी है। वहीं 8वीं से लेकर 12वीं तक के बच्चों की स्कूलों को खोल दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications