Holi 2025: लालू यादव की मशहूर कुर्ता फाड़ होली, फगुआ गीत जोगीरा सारा रारा से जब गूंज उठा था बिहार

Holi 2025: बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की कुर्ता फाड़ होली नब्बें के दशक में पूरे बिहार में फेमस हो गया था। रंगों से सराबोर, टोपी पहने हुए, फट्टे कपड़े और फगुआ गीत जोगीरा सारा रारा जब लालू यादव गाते थे तो सारे समर्थक झूम उठते थे।

इस बार होली का जश्न पूरे देश में 14 मार्च को मनाया जा रहा है। जब भी किसी राजनेता के होली को याद किया जाता है तो लालू यादव के अवास पर हुई कुर्ता फाड़ होली का जरुर जिक्र होता है। उनके द्वारा गाया जाने वाला फगुआ गीत जोगीरा सारा रारा से उस वक्त पूरा बिहार गूंज उठा था।

Lalu Yadav

लालू यादव की कुर्ता फाड़ होली

बिहार में होली को फगुआ के नाम से भी जाना जाता है। यह होली के अवसर पर गाए जाने वाला पारंपरिक लोकगीत हैं। जिन्हें फाग भी कहा जाता है। फगुआ गीत वसंत पंचमी के बाद बिहार और यूपी के पूर्वांचल में गाए जाते हैं। इस अवसर पर लोग ढोल, नगाड़े और मंजीरे के साथ घर-घर जाकर फगुआ गीत गाते हैं। आज हम आपको लालू यादव के कुर्ता फाड़ होली और फगुआ गीत के बारे में बताएंगे जब यह एक ट्रेंड बन गया था।

लालू यादव जब नब्बें के दशक में सत्ता में थे तो वो अपने आवास पर अपने समर्थकों, कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ ढोल-मंजीरा के साथ फगुआ गीत गाते थे। सुबह से शाम तक यह कार्यक्रम चलता था। उनका उस समय का एक वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर खुब वायरल है जिसमे वो फगुआ गीत जोगीरा सारा रारा गाते हैं और उनके कपड़े फट्टे होते है। उस समय उनके मुख्यमंत्री आवास पर समर्थकों की भीड़ सुबह से ही जुटने लगती थी।

पूरे बिहार में कुर्ता फाड़ होली ट्रेंड बन गया था

दोपहर को कुर्ता फाड़ होली की शुरुआत होती थी। वहां मौजूद सभी लोग एक-दूसरे के कुर्ते फाड़ते थे। लालू प्रसाद यादव का भी कुर्ता नहीं बचता था। लोग लालू प्रसाद यादव का भी कुर्ता फाड़ देते थे। वो भी इस अवसर का एक सीएम की तरह नहीं बल्कि आम लोगों की तरह आनंद लेते थे। वीडियो में सामने खड़ी राबड़ी देवी उनके ऊपर रंग डालती थीं। वो भी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलती थीं। इसके बाद तो बिहार में कुर्ता फाड़ होली का मानो ट्रेंड ही बन गया लोग आज भी वहां ऐसी होली खेलते हैं।

"बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में खेले होली" गीत आज भी है वायरल

लालू यादव द्वारा गाया जाने वाला फगुआ गीत "बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में खेले होली" उस वक्त सारे लोगों के जुबान पर चढ़ा था। यह फागुन गीत अभी भी जमकर वायरल है। अभी हाल ही में तेजस्वी यादव ने अपने पिता का् यह गाना उनके ही अंदाज में गाया था। जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें-Bihar News: CM नीतीश के बड़बोले विधायक ने किया अब ये कांड, MLA का वीडियो वायरल, FIR दर्ज

7 मार्च को बिहार की राजधानी पटना में मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह के दौरान तेजस्वी यादव ने अपने पिता के ही अंदाज में होली का गीत गाया, जिसे सुनकर हर कोई नब्बें के दशक को याद करते हुए लालू प्रसाद से उनकी तुलना कर रहा था। वह लालू यादव के मस्तमौला अंदाज में इस गीत को गाते हुए नजर आएं। तेजस्वी यादव ने गीत गाने के बाद कहा कि यह गाना लालू जी बहुत अच्छे से गाते हैं, यह उन्हीं का गाना है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+