Video: Viral Singer अमरजीत की तरह हिमांशु की भी बदली क़िस्मत, हिमेश रेशमिया ने दिया ब्रेक

Viral Singer Video: बिहार के समस्तीपुर ज़िले से कुछ दिन पहले अमरजीत जयकर वायरल हुए थे। अब समस्तीपुर के ही रहने वाले हिमांशु यादव सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Viral reels, himanshu yadav Samastipur


Himanshu Yadav Song:
बिहार के समस्तीपुर जिला से सिंगर लगातार वायरल हो रहे हैं, कुछ दिनों पहले अमरजीत जयकर ने अपनी आवाज़ के जादू से बॉलीवुड तक का सफर तय किया था। अब समस्तीपुर जिले के ही हिमांशु यादव सुर्खियां बटोर रहे हैं। हिमांशिय यादव का बचपन बहुत ही तकलीफों में गुज़रा है।

हिमांशु यादव का ने "क्या उस गली में कभी तेरा जाना हुआ" गाना गाया था, सोशल मीडिया पर हिमांशु का यह गाना तेज़ी से वायरल हुआ। लोगों को हिमांशु की आवाज़ काफी पसंद आई, वहीं बॉलीवुड में भी हिमांशु की आवाज़ ता जादू चला। हिमांश के आवाज़ को बॉलीवुड सिंगर और अभिनेता हिमेश रेशमिया ने अलग पहचान दिलाई। हिमेश रेशमिया ने हिमांशु को मुंबई बुलाया और 'मेरा अक्स' गीत गाने का मौका दिया।

Recommended Video

    Video: Viral Singer अमरजीत की तरह हिमांशु की भी बदली क़िस्मत, हिमेश रेशमिया ने दिया ब्रेक

    हिमांशु यादव की आवाज़ में 'मेरा अक्स' गाना रिलीज़ हो चुका है। वहीं लोग हिमांशु का गाना रिलीज़ होने बधाई दे रहे है। सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस प्यार लुटा रहे हैं। हिमांशु यादव का जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। परिवार की तरफ से हिमांशु को किसी प्रकार का दबाव नहीं डाला गया, हमेशा ही मोटिवेट किया गया। हिमांशु यादव जब छोटे ही थे तो उनके सिर से पिता (भागवत राय) का साया उठ गया था। उनकी मां लल्ली देवी ने हिमांशु के हुनर को तराशा।

    हिमांशु की मां पेशे से शिक्षिका थी, अब वह रिटायर हो चुकी हैं। लल्ली देवी (हिमांशु की मां) ने ही घर की ज़िम्मेदारी संभाली। इंटर परीक्षा पास करने के बाद हिमांशु ने संगीत की तरफ़ रुख किया, उसमें ही स्नातक की डिग्री ली। घर की ज़िम्मेदारियों को देखते हुए हिमांशु ने संगीत शिक्षक के तौर पर निजी स्कूल में काम करने लगे। काम के साथ साथ-साथ हिमांशु सोशल मीडिया के सहारे अपनी आवाज़ का जादू बिखेरते रहते थे। आज उनकी आवाज को एक अलग पहचान मिली है।

    ये भी पढ़ें: Unique Marriage: 3 फीट के श्याम ने की 3.5 फीट की रेणु से शादी, हाइट की वजह से चिंतित थे दोनों के परिजन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+