लालू के ठिकानों पर छापेमारी के बाद अब बिहार में हाई अलर्ट
ऐसा कहा जा रहा है कि छापेमारी की खबर सुनने के बाद लालू प्रसाद यादव के आवास के बाहर कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं।
पटना। शुक्रवार सुबह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए एक बुरे दिन की शुरुआत हुई। जहां उनके कई ठिकानों पर सीबीआई के द्वारा छापेमारी की गई। इस छापेमारी की जानकारी जैसे ही राजद कार्यकर्ता को हुई सभी लालू आवास के बाहर पहुंच गए। वहीं सीबीआई की छापेमारी की खबर मिलने के बाद बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सभी जिले के SP को चुस्त रहने का आदेश दिया गया है। तो पल-पल की घटनाओं पर बारीकी से नजर रखने और सुरक्षा बढ़ाने का भी आदेश जारी किया गया है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा भी अधिकारियों से इस मामले में पूछा गया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के राजगीर से इस मामले पर नजर बनाए रखे हैं।

जानकारी के मुताबिक सीबीआई की छापेमारी से लालू प्रसाद यादव के कार्यकर्ताओं में आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसी को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के द्वारा बिहार के सभी जिले के एसपी को तैयार रहने और सुरक्षा बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि छापेमारी की खबर सुनने के बाद लालू प्रसाद यादव के आवास के बाहर कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। ऐसी स्थिति में लॉ एंड ऑर्डर की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। जिसको लेकर पुलिस मुख्यालय के द्वारा पहले से ही तैयार रहने को कहा गया है।

छापेमारी के बाद राजधानी की पटना पुलिस के द्वारा राबड़ी देवी आवास के बाहर भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही आने-जाने वाले लोगों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं किसी भी अप्रिय घटना से तुरंत निपटने का आदेश सुरक्षा बलों को दे दिया गया है।

आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव रांची के सीबीआई कोर्ट में पेशी के लिए पहुंच चुके हैं। लेकिन सीबीआई की छापेमारी की खबर के बाद बिहार की राजनीति का माहौल गर्मा गया है। फिलहाल उनके आवास पर राबड़ी देवी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद हैं। जहां राजद कार्यकर्ता के द्वारा की गई छापेमारी को केंद्र सरकार की साजिश बताई जा रही है। छापेमारी की वजह भाजपा के खिलाफ लालू प्रसाद यादव की रैली बताई जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा उन्हें किसी तरह साजिश के तहत फंसाने की कोशिश कर रही है। लेकिन केंद्र सरकार की इस कार्रवाई से भाजपा के खिलाफ रैली पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
वहीं राजद प्रवक्ता मनोज झा ने इस छापेमारी पर बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा चाहे कुछ भी कर लिया जाए पर हम लोग डरने वाले नहीं हैं। हमारा एक ही लक्ष्य है कि साल 2019 में संविधान को किसी तरह बचाना है। जिस किसी के द्वारा केंद्र सरकार का विरोध किया जाता है उसके खिलाफ सीबीआई लगा दी जाती है।
-
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! तुरंत कराएं e-KYC, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू












Click it and Unblock the Notifications