Bihar News: हे.. छट्ठी मैय्या! बिहार को पलटूराम से मुक्त करें... और क्या-क्या बोले अमित शाह, क्या हैं मायने?
Amit Shah Rally In Muzaffarpur Bihar News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर बिहार के मुजफ्फरपुर जिला पहुंचे थे। रविवार (5 नवंबर) को मुजफ्फरपुर ज़िला में जनसभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने नीतीश कुमार और प्रदेश सरकार पर जमकरा निशाना साधा।
कंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छठी मैया से मेरी प्रार्थना है कि बिहार आने वाले दिनों में पलटू राम (नीतीश कुमार) और जंगल राज से आज़ाद हो जाए। बिहार की जनता से मेरा अपील है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटों को पीएम मोदी के झोली में डाल दें। वहीं उन्होंने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार में कमल खिलाएं।

अमित शाह ने कहा कि बिहार के जनादेश को पलटू बाबू (नीतीश कुमार) ने धोखा दिया है। पीएम मोदी ने पिछले 10 साल में देश को आतंकवाद से आज़ाद कराया है। वहीं उन्होंने लालू यादव से मुखातिब होते हुए कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद से किसी की भी कंकर चलाने तक की हिम्मत नहीं हुई।
विपक्षी एकता के गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए शाह ने कहा रि INDIA गठबंधन का सिर्फ एक ही मकसद पीएम मोदी का विरोध करना है। नीतीश को शर्म आनी चाहिए कि, उन्होंने लालू यादव के खिलाफ सियासत की और आज उन्हीं की गोदी में बैठे हुए हैं।
2020 में बिहार की जनता ने लालू के जंगल राज के विरोध में वोट किया, लेकिन नीतीश कुमार ने पीएम की कुर्सी के लिए बिहार की जनता के साथ धोख किया। नीतीश कुमार को पीएम बनना है और लालू यादव को अपने बेटे को सीएम बनाना है।INDIA गठबंधन में नीतीश कुमार को किसी भी पार्टी ने संयोजक तक नहीं संझा, पीएम का सपना तो दूर की बात है। लालू प्रसाद यादव आने वाले दिनों में नीतीश कुमार की क्या हालत करते हैं, वह नीतीश खुद देखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications