Samastipur News: ‘वेतन के लिए देना होगा 6 हज़ार कमीशन’, स्वास्थ्य विभाग के ‘बीमार अधिकारी’ पर कसा शिकंजा

Samastipur News: बिहार में स्वास्थ्य सेवा और व्यवस्था को लेकर आए दिन सवाल उठते रहे हैं, ताज़ा समस्तीपुर जिले से स्वास्थ्य विभाग का है, जहां सोमवार की रात विजिलेंस की टीम ने एक भ्रष्ट स्वास्थ्य प्रबंधक को गिरफ्तार किया।

पुलिस हिरासत में पटना भेजा: सदर अस्पताल में स्वास्थ्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत डॉ. रामानंद विश्वजीत को चार हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया। इस घटना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सदर अस्पताल में विजिलेंस टीम ने डॉ. रामानंद को रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उन्हें तत्काल पुलिस हिरासत में लेकर पटना भेज दिया गया।

Samastipur

रिश्वतखोरी के आरोप सामने आए: भ्रष्टाचार का मामला तब प्रकाश में आया जब अस्पताल के शव वाहन के चालक जयराम सिंह ने स्वास्थ्य प्रबंधक के खिलाफ सतर्कता विभाग में शिकायत दर्ज कराई। जयराम ने बताया कि वह 301 रुपए प्रतिदिन कमाता है, लेकिन वेतन वितरण के दौरान डॉ. रामानंद उससे 1500 रुपए कमीशन की मांग करतते हैं।

3 महीने का बकाया वेतन के लिए 6 हज़ार की मांग: तीन महीने का बकाया वेतन पाने के लिए जयराम से 6000 रुपये की रिश्वत मांगी गई। दो हजार रुपये की शुरुआती रिश्वत देने के बावजूद उन्हें अपना बकाया नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने सतर्कता अधिकारियों के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सतर्कता टीम का सफल ऑपरेशन: रविवार को जब चार हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की गई तो विजिलेंस टीम ने डॉ. रामानंद को दबोचने की योजना बनाई। जैसे ही जयराम ने रिश्वत की रकम सौंपी, मौके पर मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

मामले में लोगों का कहना है कि यह घटना बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रही समस्याओं का जीता जागता उदाहरण है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में यही हाल है, स्वास्थ्य सेवा लचर और सुविधा बीमार है। सभी कर्मचारियों के लिए निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित करने हेतु भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़े कदम उठाने की सख्त ज़रूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+