Hajipur News: चिराग पासवान ने मांगी हाजीपुर की जनता से माफी, जमुई का हवाला देते हुए कही ये बात
Hajipur News: हाजीपुर लोकसभा सीट के चुनावी दंगल में उतरने के लिए लोजपा (र) के अध्यक्ष चिराग पासवान कमर कस चुके हैं। 2 मई को चिराग पासवान अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हाजीपुर के लिए ऐसा काम करूंगा कि पूरे देश में विकसित लोकसभा क्षेत्र के पहले पायदान पर इस संसदीय क्षेत्र का नाम होगा।
जमुई को 99 से पहले पायदान पर लाया था, अब हाजीपुर के लिए काम करूंगा। भारत सरकार की आकांक्षी जिलों में जमुई पहले पायदान पर लाया। अब हाजीपुर को एक नंबर पर लाना है, हाजीपुर की जनता से अपील है कि आप सब लोग भारी संख्या में अपना आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजय बनाएं।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने हाजीपुर में आयोजित एनडीए की पहली चुनावी बैठक को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कि इसी हाजीपुर से मुझे पहचान मिली है, इसी हाजीपुर ने मेरे पिता को अपना अपार आशीर्वाद देकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया था।
आज पिता की कर्म भूमि हाजीपुर में आप सभी लोगों के बीच आया हूं। पूरे चुनाव के दौरान अगर हमारे किसी भी गठबंधन दल के किसी भी कार्यकर्ताओं से अगर कोई त्रुटि हुई हो तो उसके लिए आज मैं आप सभी के सामने पहले ही क्षमा मांगता हूं।
चिराग पासवान ने कहा कि आप लोगों से वादा करता हूं कि, जिस तरह हमने जमुई की सेवा की वैसे ही हाजीपुर की भी सेवा करूंगा। जिस समय हम जमुई से चुनाव लड़े नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जमुई 99 पायदान पर था।
भारत सरकार के रिपोर्ट के मुताबिक जमुई को 99 पायदान से पहले पायदान पर आकांक्षी जिलों में शामिल किया गया। मैं चाहता हूं कि हाजीपुर भी एक विकसित लोकसभा क्षेत्र हो। हाजीपुर भी भारत के मानचित्र पर एक विकसित लोकसभा क्षेत्र के रूप में पहले पायदान पर स्थापित हो।












Click it and Unblock the Notifications