Haj 2024: गया एयरपोर्ट से करीब 1100 हज यात्री भरेंगे उड़ान, 9 मई ले लेकर इस तारीख तक चलेगी यात्रा

Haj 2024 News Update: हज यात्रा 2024 का आयोजन को लेकर आज मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में गया ज़िला, पटना ज़िले एव जहानाबाद ज़िला के डीएम एव एसएसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया है।

मुख्य सचिव बिहार ने बताया गया कि इस वर्ष हज यात्रा शुरुआत दिनांक 09 मई से 25 मई 2024 तक संभावित है, जिसमे गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से जिले के आजमीने हज (जेद्दाह) के लिए रवाना होंगे। गया एयरपोर्ट से लगभग 1100 लोग हज को जाएंगे।

Haj Yatra 2024 Bihar Mukhya Sachiv Ne Bataya 9 May Se 25 May Tak 11 log Karenge Safar

मुख्य सचिव ने गया ज़िला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम को बधाई दिया और कहा कि पिछली वर्ष गया में हाजियों के लिये काफी अच्छी व्यवस्था की गई थी। माइक्रोप्लान बनाकर क्लोज मोनिटरिंग डीएम के द्वारा की गई थी। इस साल भी हाजियों के लिये पूरी व्यवस्था दुरुस्त रखवाने के लिए कहा है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ज़िला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम ने हज यात्रा की तैयारी को लेकर विस्तृत जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि पिछले साल एयरपोर्ट पर हज यात्रियों के सुविधा के लिए आवासन, शुद्ध शीतल पेयजल, शौचालय, स्नानागार, कूलर की व्यवस्था, पर्याप्त रौशनी साथ ही साथ वजूखाना, नमाजगाह, इत्यादि की मुकम्मल इंतजाम किए गए थे। इस साल भी पहले की तरह हज यात्रियों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि हज भवन से गया एयरपोर्ट पर जाने की पूरी व्यवस्था का प्रारूप तैयार कर ले। मखदुमपुर( जहानाबाद) के पाल पानी, टॉयलेट, रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की जाय। ट्रैफिक व्यवस्था पूरा दुरुस्त रखे। अधिकांश हज यात्री बुगुर्ज रहते हैं इसे लेकर स्वास्थ्य संबंधित व्यवस्था पूरी तरह अनुकूल रखे।

अति आवश्यक टाइप के सभी जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता रखे। हज यात्रा के पहले हाजियों का टीकाकरण किया जाता है, इसे हर हाल में तय समय के अंदर करवा लें। गया एयरपोर्ट के बाहरी परिषर में हाजियों के ठहराव के लिये पंडाल/ टॉयलेट/ पेयजल इत्यादि की व्यवस्था की जाती है, इसके लिये अभी से ही प्लान तैयार कर कार्य करवाना शुरू कर ले।

नगर निगम, नगर परिषद के माध्यम से ब्लीचिंग पाउडर, मच्छर प्रकोप से रोकथाम के लिये फॉगिंग की व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था करवाने को कहा गया। इस बार सभी हज यात्रियों को अलग से हीट वेब, लू, गर्मी से बचाव के लिये प्रशिक्षण दिया जाएगा। हीट वेब से बचाव के सभी एसओपी से हाजियों को अवगत करवाया जाएगा। सभी हाजियों को हेल्थ एडवाइजरी भी दिया जाएगा। मेडिकल कैम्प 24*7 रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+