तेजस्वी यादव के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया समन, जानिए क्या है मामला
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अहमदाबाद की मेट्रो कोर्ट ने समन जारी किया है। कोर्ट की ओर से तेजस्वी को समन जारी करके कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया गया है जिसकी वजह से कोर्ट ने उन्हें यह समन जारी किया है।
दरअसल तेजस्वी यादव ने गुजरातियों को ठग कहा था, जिसके बाद उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया गया था। कोर्ट ने याचिकाकर्ता की याचिका पर सुनवाई करते हुए तेजस्वी यादव को समन जारी करके 22 सितंबर को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है।

तेजस्वी यादव ने अपने हाल के बयान में कहा था कि देश के जो हालात हैं आजकल उसमे गुजराती ही ठग हो सकते हैं। ये ठग एलआईसी का पैसा लेकर भाग जाते हैं, बैंक का पैसा लेकर भाग जाते हैं। आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है। ये भाजपा वाले भाग जाएंगो तो क्या करेंगे। इतने लोग भ्रष्टाचार कर रहे हैं लेकिन इनके खिलाफ तोता बाहर नहीं निकलता है।
Recommended Video
हरेश मेहता नाम के व्यापारी ने तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि मैंने न्यूज में तेजस्वी यादव के इस बयान को सुना है। तेजस्वी यादव ने गुजरात के लोगों की अस्मित को ठेस पहुंचाई है। तेजस्वी यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत यह केस दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications