Government Hospital: 'मैं कैसे दूल्हा बनूंगा?', ऑपरेशन कराने गया युवक, डॉक्टर ने कुछ और ही कर दिया

Government Hospital की कार्यशैली पर अकसर ही सवाल उठते रहे हैं,एक बार फिर बिहार के कैमूर से स्वास्थ्य्य विभाग के डॉक्टरों की लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। 30 वर्षीय युवक का आरोप है कि डॉक्टरों ने उसकी नसबंदी कर दी।

Government Hospital Kaimoor Doctor Did Wrong Operation Of A boy

Government Hospital: बिहार में स्वास्थ्य्य व्यवस्था पर सवाल उठता ही रहा है। वहीं मरीज़ों के साथ इलाज के नाम पर लापरवाही भी हो ही रही है। ताज़ा मामला बिहार के कैमूर का है, जहां एक हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने गया और डॉक्टर ने उसकी नसबंदी कर दी। ग़ौरतलब है कि 30 साल के युवक नसबंदी करने के बाद डॉक्टर ने खुद ही युवक के परिवार को इस बात की जानकारी दी। डॉक्टर ने कहा कि नसबंदी कर दी है, हाइड्रोसील का ऑपरेशन निजी अस्ताल में करवा लेना। अस्पताल प्रबंधन ने भी इस मामले को जांच का विषय बताते हुए किनार कर लिया है।

Recommended Video

    Government Hospital: 'मैं कैसे दूल्हा बनूंगा?', ऑपरेशन कराने गया युवक, डॉक्टर ने कुछ और ही कर दिया
    युवक के साथ डॉक्टर ने कर दिया कांड

    युवक के साथ डॉक्टर ने कर दिया कांड

    पीड़ित युवक ने कहा कि डॉक्टर ने नसबंदी कर दी है, अब मैं कैसे दूल्हा बनूंगा, मुझसे शादी कौन करेगा? पीड़ित परिवार ने इस पूरे मामले में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती युवक ने बताया कि वह हाइड्रोसील के ऑपरेशन कराने गया था, लेकिन डॉक्टरों ने नसबंदी कर दी। युवक की अभी तक शादी भी नहीं हुई है, परिवार के लोगों को यही गम सता रहा है कि उसके बेटे की शादी कैसे होगी?

    युवक के दूल्हा बनने के सपने पर फिरा पानी!

    युवक के दूल्हा बनने के सपने पर फिरा पानी!

    पीड़ित परिवार ने बताया कि नसबंदी करने के बाद डॉक्टर ने कहा कि पैसा है तो हाइड्रोसील का ऑपरेशन निजी अस्पताल में करवा लेना। पीड़ित युवक ने कहा कि रुपये नहीं होने की वजह से आशा की मदद से सरकारी अस्पताल में हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने गया था, लेकिन अब उसका दूल्हा बनने के ख्वाब पर ही ग्रहण लग गया है। चैनपुर थाना क्षेत्र के जगरिया गांव के रहने वाले युवक मनक्का यादव ने कहा कि डॉक्टर की लापरवाही ने मेरी ज़िंदगी खराब कर दी है।

    परिजनों ने लगाई इंसाफ की गुहार

    परिजनों ने लगाई इंसाफ की गुहार

    राम दहिन सिंह यादव ने बताया कि उनके बेटे का हाइड्रोसील बढ़ गया था। ऑपरेशनके लिए सरकारी अस्पताल में जाने के बाद डॉक्टरों ने नसबंदी कर दी। डॉक्टर ने आपरेशन से पहले किसी से कुछ भी नहीं कहा और ऑपरेशन के बाद बताया कि नसबंदी कर दिया। पीड़ित पिता ने कहा कि इस पूरे मामले मे इंसाफ चाहिए। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की द्वारा की गई लापरवाही परिवार के लोगों ने नाराज़गी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले में चैनपुर थाने में आवेदन दिया जा चुका है। वहीं समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर के एमआईएस डॉक्टर सुनील कुमार ने शिकायत मिलने की बात कही है। इसके साथ ही विभागीय जांच कराने की बात करते हुए मामले से किनारा करते हुए नज़र आए।

    ये भी पढ़ें: 'Surgery में दर्द हो रहा है, पति के साथ सोने में दर्द नहीं होता', डॉक्टर के बयान से ग्रामीण नाराज़

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+