Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहारः गोपालगंज और छपरा में निकाली गई शव यात्रा का VIDEO VIRAL, शव के सामने झूमते-गाते रहे लोग

गोपालगंज। वैसे तो आमतौर पर हम सभी ने देखा है कि शव यात्रा में लोग दुख में डूबे होते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के कटेया बाजार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति के निधन के बाद उसकी शव यात्रा में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। आर्केस्ट्रा में लोग लगातार डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

Recommended Video

    Viral Video: शव यात्रा में ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ लोग जमकर लगा रहे ठुमके, देखिए | वनइंडिया हिंदी
    gopalganj viral video of shav yatra orchestra dancer dancing on bhojpuri song

    इस मामले से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वायरल वीडियो गोपालगंज का है जबकि दूसरा वीडियो सारण जिले का है। गोपालगंज जिले के वायरल वीडियो में अधेड़ उम्र का व्यक्ति डांसर के सामने सड़क पर डांस कर रहा है। जबकि शव को जमीन पर रखा गया है। दूसरा वीडियो शव यात्रा का है, जिसमें उसी शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। शव के आगे-आगे आर्केस्ट्रा वाहन भी चल रहा है, जिसमें भोजपुरी गाने पर एक डांसर डांस कर रही है।

    gopalganj viral video of shav yatra orchestra dancer dancing on bhojpuri song

    वहीं, दूसरा वीडियो छपरा जिले के एकमा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां भी शव यात्रा में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया है। शव यात्रा के आगे-आगे ऑर्केस्ट्रा का वाहन चल रहा है और लोग शव को कंधे पर लेकर भोजपुरी गाने पर नाचते हुए जा रहे हैं।

    जिले के एकमा ब्लॉक के साधपुर गांव में बुजुर्ग की शव यात्रा में परिजनों ने भोजपुरी गानों पर जमकर ठुमके लगाए। मृतक भोला यादव की मौत का गम ऑर्केस्ट्रा के जरिए खुशी में बदल गया। बताया जा रहा है कि रविवार को भोला यादव की मौत हुई थी। उनकी शवयात्रा को जब धूमधाम से निकाला गया तो लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+