Gopalganj News: किन्नर प्रेमिका हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमी ने बताई क्यों की हत्या?
Gopalganj Transgender Case: गोपालगंज ज़िले में हुई किन्नर की हत्या की पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। श्रीपुर थाना क्षेत्र (फुलवरिया प्रखंड) में हुई हत्या प्रेमी मनु साह ने की थी। किन्नर की हत्या जुर्म आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक किन्नर प्रिया श्रीपुर थाना क्षेत्र के बतरहा गांव की निवासी थी। वह गोपालगंज में संजय सिंह नाम के व्यक्ति के मकान में किराए पर रहती थी। प्रिया ने 26 जुलाई को अपने प्रेमी मनु को कमरे पर बुलाया था।

मनु जब अपनी प्रेमिका के पास पहुंचा तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मनु ने तेज़धार हथियार से प्रेमिका का गला ही रेत दिया।
मनु ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह अपनी प्रेमिका से तंग आ चुका था। इसलिए उसे अपने रास्ते से ही हटा दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल हुए चाकू और बाइक भी बरामद कर ली है। फिल्हाल आरोपी को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गाया है।
गोपालगंज SP स्वर्ण ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि श्रीपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था। तकनीकी और मानवीय रिसर्च के ज़रिए किन्नर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
आपको बता दें कि मंगलवार को किन्नर समुदाय ने आरोपी मनु को गिरफ्तार करने के लिए थाना परिसर में खूब उत्पाद मचा रहे थे।। घंटों तक इस पूरे मामले में हंगामा होता रहा था। स्थानीय जन प्रतिनिधि और प्रशासन के आश्वाशन गुस्साई भीड़ पर काबू पाया जा सका।












Click it and Unblock the Notifications