गोपालगंजः खेत में रोपनी कर रहे किसानों पर गिरी बिजली, मौके पर तीन की मौत

गोपालगंज। बिहार में पिछले दो दिनों में वज्रपात के चलते कई लोगों की जानें जा रही हैं। सहरसा के बाद अब गोपालगंज जिले में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी गांव के पास चंवर में वज्रपात से धान की रोपनी कर रहे तीन किसान झुलस गए। हादसे में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

gopalganj three people died due to thunderstorm

वहीं इसी थाना क्षेत्र ओझा टोला में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान झुलस गए। इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान लुहसी गांव निवासी रामबली सिंह (55) और टुनटुन सिंह (20) के रूप में हुई है। वहीं जिनका इलाज चल रहा है उनकी पहचान शिवधारी महतो (65) के रूप में हुई है।

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बिजली गिरने से करीब 15 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। सबसे अधिक मौत बिहार के सहरसा जिले में हुई है। सहरसा में 5 और मोतिहारी जिले में वज्रपात से 4 लोगों की मौत हुई है। वहीं पटना से सटे बाढ़ इलाके में दो जबकि नालंदा में एक महिला की मौत हुई है। वहीं कई लोग जख्मी भी हैं, जिनका इलाज चल रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग ने वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के दरभंगा जिला के बहादुरपुर, मनीगाछी, बहेरी, बेनीपुर, अलीनगर, बिरौल, घनश्यामपुर, किरतपुर, गौराबौरम, प्रखंड में अलर्ट रहने को कहा गया है।

बिहार में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। एक तरफ बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। तो वहीं वज्रपात की घटनाएं भी सामने आई हैं। मौसम विभाग ने अभी अगले कई दिनों तक बिहार में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं राज्‍य के कई इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने बिहार में बारिश के अनुमान को देखते हुए लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+