गोपालगंजः शराब के नशे में धुत तीन चौकीदारों ने बार-बालाओं के साथ की रेप करने की कोशिश
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार में खाकी को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां शराब के नशे में धुत तीन चौकीदारों ने शराब का सेवन किया और फिर ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली बार बालाओं के साथ रेप करने की भी कोशिश की। पीड़िताओं ने महिला थाना में बैकुंठपुर के तीन चौकीदारों के विरुद्ध नामजद शिकायत दर्ज कराई है। इस गंभीर मामले में एसपी ने त्वरित कार्रवाई की है। एसपी ने महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं। साथ ही सदर एसडीपीओ को जांच के आदेश भी दिये हैं।

बताया जा रहा है कि लक्ष्मीगंज बाजार में एक ऑर्केस्ट्रा संचालक के घर में घुसकर बैकुंठपुर थाना के तीन चौकीदारों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। बाद में ऑर्केस्ट्रा संचालक और पीड़िताओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हुए । हालांकि इसे पूर्व तीनों चौकीदारों फरार हो गए। आरोप है कि जब युवतियों ने जबरदस्ती का विरोध किया तो ऑर्केस्ट्रा संचालक की चौकीदारों ने बेरहमी से पिटाई कर दी।
गंभीर रूप से घायल संचालक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िताओं की गुहार पर एसपी ने महिला थाने में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। एसपी के निर्देश देने के बाद महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है।
वहीं इस मामले को लेकर गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने बताया कि इस मामले में सदर एसडीपीओ को जांच के आदेश दिये गए हैं। सदर एसडीपीओ 24 घंटे में मामले की जांच कर उन्हें रिपोर्ट सौंपेंगे। मामले में दोषी पाए जाने पर तीनों चौकीदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications