बिहारः वोट मांगने के दौरान भाजपा विधायक के काफिले पर पथराव, बाल-बाल बचे

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में वोट मांगने गए भाजपा के सदर विधायक सुभाष सिंह के काफिले पर पथराव हो गया। पत्थरबाजी के चलते विधायक की पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। जबकि 14 कार्यकर्ता घायल हो गए। पथराव की घटना जिले के थावे थाने के हरदिया गांव में हुई है। हमले के बाद भाजपा कार्यकर्ता उग्र हो गए व हमला करने वाले असामाजिक तत्वों के साथ कार्यकर्ताओं ने मारपीट शुरू कर दी।

gopalganj stone pelting on bjp mla during campaigning

घटना की जानकारी मिलने पर सदर एसडीओ उपेन्द्र कुमार पाल, एसडीपीओ नरेश पासवान, नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय और थावे थाना के थानाध्यक्ष विशाल आनंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। बताया गया है कि गोपालगंज 101 विधानसभा क्षेत्र के थावे थाने के हरदिया गांव में शुक्रवार को भाजपा विधायक सुभाष सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ वोट मांगने के लिए गए थे।

गांव में पगडंडी रास्ता होने के कारण वे बाइक पर सवार होकर लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे थे। उनकी चार पहिया गाड़ी उनके पीछे-पीछे आ रही थी। इस बीच हरदिया गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव में विधायक बाल-बाल बच गए। इसके बाद हमलावर अपनी-अपनी छतों से ईंट-पत्थर फेंकने लगे।

सदर विधायक सुभाष सिंह के काफिले पर वोट मांगने के दौरान हमला बोलने वाले असामाजिक तत्वों पर एफआईआर दर्ज करने के लिए थावे थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन करने में जुट गई है। थावे पुलिस ने कहा कि आवेदन के आधार पर हमला करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+