गोपालगंजः तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने 5 लोगों को रौंदा
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में तेज रफ्तार पिकअप ने एक साथ 5 लोगों को कुचल दिया। वहीं कुचलने से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दो घायलों की हालत नाजुक है। जिन्हें गोरखपुर के लिए रेफर किया गया है। जबकि दो अन्य घायलों को स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Recommended Video

घटना भोरे थानाक्षेत्र के काली मोड़ के समीप की है। जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार को कुछ लोग भोरे के काली मोड़ के समीप सडक के किनारे खड़े आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान भोरे की तरफ से एक तेज रफ़्तार पिकअप ने सड़क के किनारे खड़े 5 लोगों को कुचल दिया।
इस भीषण हादसे में 5 लोग जख्मी हो गए, जिसमें एक आदमी की घटनास्थल पर मौत हो गयी। जबकि दो की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है, जिन्हें गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। दो अन्य लोगो को भी चोट आई है, जिन्हें भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उनका इलाज चल रहा है।
भोरे पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम अजय कुमार है। वह फुलवरिया के श्रीपुर के रहने वाले है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है। वही पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications