मिशन पर निकले पुलिसवाले और नदी में डूब गई नाव, फिर छाई मायूसी, जानिए मामला
gopalganj police नाव हादसे के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से राजेश कुमार (सिपाही) के शव को गहरे पानी से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद गोपालगंज जिला के एसपी आनंद कुमार ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मृत सिपाही...
Gopalganj Police: बिहार में बुधवार के दिन दो जिलों में हुए नाव हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा गोपालगंज में हुआ तो वहीं दूसरा हादसा भागलपुर जिले में हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक गोपालगंज जिले पुलिसकर्मी नाव से शराब तस्करों को पकड़ने जा रहे थे। नाव पलटने से चार पुलिसकर्मी डूब गए, हादसे में एक पुलिसवाले की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक राजवाही गांव (जादोपुर थाना क्षेत्र) के समीप गंडक नदी में अनियंत्रित होकर नाव पलट गई। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। नाव पर सवार चार लोगों में एएसआई, हवलदार, सिपाही और एक चौकीदार शामिल थे।

नाव हादसे में एक सिपाही की मौत
पुलिस की टीम नाव पर सवार होकर शराब तस्करों पर कार्रवाई करने जा रही थी, इसी दौरान हादसा हो गया। हादसा के बाग पुलिसकर्मी बचाव कार्य में लग गए, जिसके बाद शराब तस्कर मौक़े से भाग गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिला डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया। नाव हादसे में धरमपुर गांव (डोभी थाना क्षेत्र, गया) के रहने वाली सिपाही राजेश कुमार की मौत हो गई।

20 फीट गहरे पानी में डूबी नाव
शराब तस्करी की सूचना मिलने के बाद पुलिस वाले नदी के रास्त तस्करों पर शिकंजा कसने जा रही थी। पुलिस के सर्च अभियान के दौरान ही गंडक से निकली शाखा धारा में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। 20 फीट गहरे पानी में नाव के पलटने से संजय कुमार यादव (एएसआई), अमर किशोर सिंह (हवलदार) और राजकृत (चौकीदार) ने मंझधार से किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई, लेकिन इस हादसे में राजेश कुमार (सिपाही) की मौत हो गई।

'सिपाही के परिजन को मिलेगा सरकारी लाभ'
नाव हादसे के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से राजेश कुमार (सिपाही) के शव को गहरे पानी से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद गोपालगंज जिला के एसपी आनंद कुमार ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मृत सिपाही राजेश कुमार का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उन्हे अंतिम विदाई दी जाएगी। शहीद सिपाही के परिजन को सरकारी लाभ भी दिया जाएगा।

भागलपुर नाव हादसे में चार लोगों की मौत
बिहार भागलपुर जिला में भी दर्दनाक नाव हादसा होने की खबर है, जहां बुधवार को गंगा नदी में नाव पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। नवगछिया के इस्माईलपुर में हुए नाव हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, वहीं अभी भी एक व्यक्ति के लापता होने की खबर आ रही है। लापता व्यक्ति के लिए खोज अभियान जारी है, बुधवार की शाम में हुए हादसे के बाद अंधेरे की वजह से सर्च अभियान पूरा नहीं हो पाया था। इस वजह से गुरुवार को भी लापता व्यक्ति के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो सभी लोग मेला देखने जा रहे थे,इस दौरान बीच नदी में ही नाव पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ। कुछ लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली लेकिन कुछ लोग काल के गाल में समा गए।
ये भी पढ़ें: Gaya Rail Accident: ब्रेक फेल होने की वजह से डिरेल हुई ट्रेन, पटरी से उतरे 53 डिब्बे












Click it and Unblock the Notifications