Gaya Rail Accident: ब्रेक फेल होने की वजह से डिरेल हुई ट्रेन, पटरी से उतरे 53 डिब्बे

Gaya Rail Accident: गुरपा स्टेशन (गया) के पास मालगाड़ी डिरेल होने की जानकारी मिलने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर हालातों का जायज़ा लिया। रेलवे अधिकारी, टेक्नीशियन, आरपीएफ सहित अन्य विभाग के....

Gaya Rail Accident: बिहार के गया जिले में बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने की वजह से मालगाड़ी डिरेल हो गई जिसमें 58 में से 53 डिब्बे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मालगाड़ी हादसा की वजह से गया-कोडरमा रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है। मरम्मत दल घटना स्थल पर पहुंच कर मरम्मत कार्य में जुटा हुआ है। मरम्मत हो जाने के बाद ट्रेनों का परिचालन सुचारू रूप से जारी हो पाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक हजारीबाग टाउन से मालगाड़ी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन दादरी जा रही थी।

Recommended Video

    Gaya Rail Accident: ब्रेक फेल होने की वजह से डिरेल हुई ट्रेन, पटरी से उतरे 53 डिब्बे
    Gaya Rail Accident

    गुरपा स्टेशन (गया) के पास हुआ हादसा

    गुरपा स्टेशन (गया) के पास मालगाड़ी डिरेल होने की जानकारी मिलने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर हालातों का जायज़ा लिया। रेलवे अधिकारी, टेक्नीशियन, आरपीएफ सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी घटनास्थल पर हालात को सामान्य करने में जुटे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कोयला से लदा हुआ मालगाड़ी का अचानक ब्रेक फेल हो गया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं घटना में ट्रेन का लोको पायलट और गार्ड महफूज है। मालगाड़ी हदसा की वजह से अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो चुका है।


    ये भी पढ़ें: Nalanda News: विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, जानिए पूरा मामला

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+