बिहारः बहू ने गिलास में घोलकर रखा था हेयर डाई तो सास ने पानी समझ पी लिया और हो गई मौत

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के माझागढ़ थाना क्षेत्र के भैसही गांव में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने बालों को डाई करने के लिए गिलास में हेयर डाई रखा था, जिसे उसकी सास पानी समझकर पी गई और उसके कारण मौत हो गई। दरअसल, बुजुर्ग महिला की आंखों की रोशनी कम थी और वह पानी समझकर घोल कर रखे गए बाल को रंगने वाले डाई को पी गई। इसके बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी। फिर आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक महिला का नाम लालमति देवी है, जो 60 वर्ष की थीं।

gopalganj old woman died due to drink hair dye

बताया जा रहा है कि लालमती देवी की बहू अपने बाल को डाई करने के लिए बाजार से हेयर डाई लाई थी। वह हेयर डाई को पानी में घोलकर ग्लास में रखी थी। इस दौरान बहू किचन में काम करने चली गई। काम करने के दौरान ही सास लालमति देवी पानी समझकर ग्लास में रखे बाल रंगने वाले केमिकल को पूरा पी गईं, जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद आनन-फानन में परिजन उन्हें गोपालगंज के सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अस्पताल प्रबंधन ने नगर थाना पुलिस को जानकारी दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। मामले को लेकर एसआई पंकज चौधरी ने बताया कि परिजनों के मुताबिक लालमति देवी की आंखों की रोशनी कम थी और वह प्यास लगने के बाद गिलास में रखे बाल रंगने वाले जहरीले केमिकल को पी गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+