गोपालगंजः सरेआम बदमाशों ने किराना व्यापारी को गोलियों से भून डाला, हथियार लहराते हुए फरार

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के यादोपुर थाना क्षेत्र के बेरईपट्टी गांव में अपराधियों ने किराना व्यवसायी की गोलियों से भुनकर सरेआम हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से हथियार लहराते हुए निकल गए। मृतक की पहचान 50 वर्षीय त्रिलोकी साह के रूप में हुई है।त्रिलोकी साह यादोपुर के बरईपट्टी गाँव के रहने वाले थे। उनका किराना का व्यवसाय था और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था।

gopalganj goons did murder of business

बताया जाता है की त्रिलोकी साह का बरईपट्टी गाँव में ही खुद का किराना का दुकान है। वे अपने ही किराना दुकान पर बैठे थे। तभी बुधवार की देर शाम करीब साढ़े 8 बजे एक अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधी आये। अपराधियों ने किराना व्यवसायी त्रिलोकी साह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। इस दौरान त्रिलोकी साह के शरीर में 3 गोली लगी है, जिसकी वजह से उनकी घटना स्थल पर मौत हो गयी। हत्या करने के बाद अपराधी सरेआम हथियार हवा लहराते हुए आराम से बाइक से निकल गए।

बाद में स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए परिजनों की मदद से मृतक व्यवसायी को बाइक से सदर अस्पताल में भेजा। जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस की मौजूदगी में भद्दी-भद्दी गलियां दीं।

परिजन सरेआम हत्या से काफी नाराज थे। बाद में सदर एसडीपीओ नरेश पासवान सदर अस्पताल में पहुचे और परिजनों को अपराधियों की पहचान करने की सलाह दी। उन्हें भी आक्रोशित लोगो के विरोध का सामना करना पड़ा। बाद में मौके पर राजद के पूर्व विधायक व प्रदेश महासचिव रियाजुल हक़ राजू ने परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बताया की मृतक की हत्या की कोई वजह स्पष्ट नहीं है। मृतक का कोई विवाद नहीं था। वह शांत स्वभाव के थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+