गोपालगंजः पहले 4 युवकों ने किया गैंगरेप फिर 2 साल तक करते रहे रेप और अब शेयर किया वीडियो

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। गैंगरेप की पीड़िता को आरोपित दो साल तक उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाते रहे। लेकिन पीड़िता ने जब आरोपितों को मिलने से इनकार कर दिया तो उन्होंने गैंगरेप की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि 16 साल की नाबालिग लड़की को एक युवक स्कूल पर मिलने के लिए बुलाया फिर वहां युवक के साथ उसके चार अन्य साथियों ने मिलकर पीड़िता के साथ बारी-बारी गैंगरेप किया और रेप का वीडियो भी बना लिया।

gopalganj four people did misdeed with and share incident video on social media

इस वीडियो को दिखाकर आरोपित पीड़िता को ब्लैकमेल करते रहे और जबरन शारीरिक संबंध बनाते रहे। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक करीब 10 दिन पहले जब आरोपितों को पीड़िता ने मिलने से इनकार कर दिया तो गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता के बयान के आधार पर कटेया थाना में 5 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें से पुलिस ने दो आरोपित खाड़ी देश में काम करने के बहाने फरार हो गए हैं।

पीड़िता की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन मामला दर्ज होने के बाद भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस मामले में गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने कहा कि पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है।

एसपी ने कहा कि दो आरोपी विदेश भाग गए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए विदेश मंत्रालय से संपर्क स्थापित कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बरहाल पीड़ित परिजन डर के साए में हैं और उन्हें केस उठाने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+