बिहारः गोपालगंज के 10 लोगों को सऊदी अरब में बनाया गया बंधक, परिजनों ने लगाई गुहार

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज के रहने वाले आजाद अंसारी को सऊदी अरब में बंधक बना लिया गया है। खास बात यह है कि बीते दिसम्बर महीने से अंसारी को बंधक बनाकर रखा गया है। वहीं अब बंधक बने आजाद अंसारी के परिजनों ने गोपालगंज के डीएम अरशद अजीज को आवेदन देकर उसकी वतन वापसी की गुहार लगाई है। पीड़ित परिजनों के मुताबिक, उनके बेटे के साथ गोपालगंज के 9 और कामगारों को कंपनी ने बंधक बना लिया है। आरोप है कि वतन वापस लौटने के लिए कंपनी पैसे और विजा भी उपलब्ध नहीं करा रही है।

gopalganj 10 people make hostage in saudi arab

जानकारी के मुताबिक, कुचायकोट के सासामुसा के रहने वाले आजाद अंसारी दिसम्बर माह में सऊदी अरब के अमगाज अलखोबर कांट्रेक्टिंग कंपनी में काम करने के लिए गए थे। उन्हें और उनके अन्य 9 साथियों को अल करीमी कंपनी और एशियाना इंटरनेशनल ऑफिस के माध्यम से सऊदी में भेजा गया था। लेकिन जब से उन्हें सऊदी की इस कंपनी में भेजा गया है, उसके बाद से ही आजाद अंसारी और उनके अन्य साथियों को कोई काम नहीं दिया गया।

यहां कम्पनी उन लोगों को न तो खाना देती है और न ही पैसे देती है। इसकी वजह से इन युवकों की हालात लगातार बिगड़ रही है। पीड़ित युवक की मां जमीना खातून ने डीएम को आवेदन देकर वतन वापसी की गुहार लगायी है। जमीना खातून के मुताबिक, उनका बेटा जब से सऊदी गया है, उसके बाद से ही उसे वहां कोई काम नहीं दिया गया है। वह अपने बच्चे को सूद पर पैसे लेकर विदेश भेजी थी।

लेकिन वहां उनके बेटे को काम और भोजन कुछ भी नहीं दिया जा रहा है। पीड़ित आजाद अंसारी के भाई जफिउल्लाहह अंसारी के मुताबिक, जब से उनका भाई काम करने के लिए सऊदी गया है तब से उसे खाना-पीना और काम कुछ भी नहीं दिया जा रहा है। उसके साथ और भी गोपालगंज के लोग शामिल हैं। लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है। इसलिए उन्होंने अपने भाई की घर वापसी को लेकर डीएम से गुहार लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+