गोपालगंजः 24 घंटे के अंदर बाढ़ में डूबने से 10 मासूम बच्चों की मौत
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में बीते 24 घंटे में तीन अलग-अलग नाव हादसों में 10 बच्चों की मौत हो गई। बीते शुक्रवार को अलग-अलग हादसे में 9 बच्चों की मौत हुई थी। वहीं शनिवार को भी बाढ़ में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चों में 4 मासूम बच्चियां, 3 बच्चे, दो किशोर और एक युवक शामिल है। सभी मृतक बच्चों की उम्र 10 साल से 17 साल के बीच है।

पहली घटना नगर झाना के रामनगर में हुई, जहां दो किशोर खाना खाने के बाद अपना सामान लाने जा रहे थे। इसी दौरान नाव बीच पानी में पलट गई और दोनों युवकों की मौत हो गई। दूसरी घटना बैकुंठपुर के परसौनी गांव की है, जहां कुछ बच्चे एक नाव में बैठकर घास लाने जा रहे थे, जिसमें 6 बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक हादसा बैकुंठपुर के ही खाजुहट्टी गांव में हुआ है, जिसमें एक किशोर युवक की मौत हुई है।
वहीं शनिवार की बरौली के पचरुखिया में पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। इस तरह 24 घंटे के भीतर कुल 10 बच्चों की मौत हो गई। जिलाधिकारी के आदेश पर सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का चेक उपलब्ध करा दिया गया है। डीएम अरशद अजीज ने बताया कि जिले में पहले से नाव के परिचालन पर रोक लगाई गई है।
Recommended Video

मृतक बच्चों की पहचान परसौनी निवासी 14 वर्षीय नेहा कुमारी पिता जयलाल सहनी, 10 वर्षीय सादिका कुमारी पिता सुनील सहनी, 12 वर्षीय रेखा कुमारी पिता किशोर सहनी , 15 वर्षीय प्रिंस कुमार पिता राम इकबाल सहनी, 12 वर्षीय अजीत कुमार पिता राम इकबाल सहनी, 14 वर्षीय नेहा कुमारी पिता हरेंदर सहनी के रूप में हुई है।
15 वर्षीय रोहित कुमार पिता जंगली राम, खाजुहट्टी नगर थाना, 16 वर्षीय रामबाबू प्रसाद , खाप मकसूदपुर, सीवान जिले के बरौली थाना निवासी 17 वर्षीय सतीश कुमार, 40 वर्षीय रमण तिवारी पिता बाबू नन्द तिवारी , पचरुखिया












Click it and Unblock the Notifications