Bihar News: बिहार के छोटे से गांव की बेटी अलंकृता को गूगल ने दिया बड़ा पैकेज, परिजनों में खुशी की लहर

Google Offer Big Package To Alankrita Bihar News: इंसान मेहनत करे तो कामयाबी हासिल हो ही जाती है, गूगल जैसी दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टेवयर कंपनी में, बिहार की बेटी को बड़ा पैकेज मिलने पर अलंकृता के परिजनों ने खुशी ज़ाहिर की है। अलंकृता को गूगल ने 60 रुपये सालाना का पैकेज दिया है। आइए उनके बारे में कुछ ख़ास जानते हैं।

अलंकृता साक्षी को गूगल में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर जॉब मिली है। सिमरा गांव (नवगछिया, भागलपुर) के रहने वाली अकंकृता मौजूदा वक्त में कोडरमा (झारखंड) में कोडरमा में रह रही हैं। गूगल में जॉब से पहले अलंकृता बेंगलुरु में विप्रो कंपनी में 2 साल, 1 साल अर्न्स्ट एंड यंग, 1 साल सैमसंग हार्मन में हुनर का परचम लहरा चुकी हैं।

Google offer alankrita shakshi package of 60 lakh residing of small town of bihar Bhagalpur village

8 दिसंबर 2023 को अलंकृता साक्षी की शादी मनीष कुमार से हुई थी। कोडरमा जिले के झुमरी तलैया उनका परिवार रह रहा है। पिता वहीं प्राइवेट जॉब करते हैं, मां रेखा मिश्रा एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं। अलंकृता की दो बहनें हैं, और एक भाई हैं। कोडरमा में बचपना बीता और शिक्षा भी वहीं हुई।

10वीं कोडरमा से, 12वीं जवाहर नवोदय विद्यालय और बीटेक हज़ारीबाग से किया। वहीं अलंकृता साक्षी के ससुर भागलपुर के रहने वाले हैं। राजीव नयन चौधरी (अलंकृता के ससुर) पोठिया गांव (शौल थाना क्षेत्र) में रहते हैं। बतौर प्रधान लिपिक वह नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत हैं। अलंकृता के पति मनीष कुमार भी सॉफ्टवेयर कंपनी (बैंगलोर) में कार्यरत हैं।

गूगल में जॉब लगने से अलंकृता काफी खुश हैं, वहीं उनके मायके और ससुराल में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि दुनिया की मशहूर सॉफ्टवेयर कंपनी गूगल में काम करना बहुत ही गर्व और हर्ष की बात है। खुशी हो रही है कि उनके परिवार के सदस्य भी गूगल में काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+