बिहार: बक्सर में फिर पटरी से उतरी ट्रेन, डाउन लाइन पर जा रही थी मालगाड़ी, Video
Goods Train Derail: बिहार के बक्सर में फिर ट्रेन हादसा हो गया। बक्सर जिले के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। मालगाड़ी डुमरांव रेलवे स्टेशन पर डाउन लाइन पर जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी का एक डिब्बा पटसी से उतर गया।
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बक्सर के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से नीचे उतर गया। गाड़ी डाउन लाइन पर जा रही थी। इसके बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे।

ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह से प्रभावित
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को बिहार के बक्सर शहर के डुमरांव स्टेशन के पास एक मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। यह घटना रात करीब 10 बजे की है, जब ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इस हादसे के बाद ट्रेनों के परिचालन पर बुरा प्रभाव पड़ा है। डाउन की दिशा में चलने वाली ट्रेनों का परिचालन बंद हो गया है।
दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से फतुहा जा रही थी ट्रेन
हादसे के वक्त मालगाड़ी दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से फतुहा होते हुए बक्सर जा रही थी। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। कोच को स्थानांतरित करने और प्रभावित रेलवे लाइन को ठीक करने के प्रयास चल रहे हैं।
Recommended Video
बक्सर में ही बेपटरी हुई थी नॉर्थ एक्सप्रेस ट्रेन
बता दें कि कुछ दिन पहले ही बक्सर में आनंद विहार से कामाख्या जाने वाली नॉर्थ एक्सप्रेस ट्रेन के 21 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। रेल यात्री को बाद में स्पेशल ट्रेन से कामाख्या पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें- Buxar Train Accident: बक्सर में बड़ा ट्रेन हादसा, अब तक 4 की मौत, 100 से ज्यादा घायल, पढ़ें 10 बड़े अपडेट्स












Click it and Unblock the Notifications