Bihar News: लड़कियों के हॉस्टल में था दुनिया के सबसे ज़हरीले सांपों का बसेरा, एक्सपर्ट ने किया ये काम

Russell Viper Snake, Bihar News: बारिश के मौसम में ज़हरीले सांपों के निकलने और सर्पदंश की कई ख़बरें पढ़ने को मिलती है। बिहार के विभिन्न ज़िलों से ज़हरीले सांप के डसने और रेस्क्यू की ख़बरों के बीच आज हम आपको बिहार के भागलपुर ज़िले की एक ख़बर से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जहां दुनिया के सबसे ज़हरीले सांपों ने बसेरा बना रखा था।

भागलपुर के तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियां रोज़ाना की तरह अपनी पढ़ाई और अन्य कार्यों में व्यस्त थी। 6 अगस्त मंगल के दिन अचानक लड़कियों को अजीबो गरीब आवाज़ सुनाई देने लगी। हॉस्टल में मौजूद सभी लड़कियां सहम गईं, उन्होंने हॉस्टल प्रबंधन को इसकी सूचना दी।

Russell Viper Snake News

हॉस्टल प्रबंधन कर्मियो ने जब जांच की तो उनके भी होश उड़ गए। पानी टंकी में दुनिया के सबसे ज़हरीले सांपों ने डेरा बनाया हुआ था। इतनी बड़ी तादाद में सांपों की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मौक़े से 42 सांपों को रेस्क्यू किया।

अभय कुमार सिन्हा (वन विभाग के अधिकारी) ने बताया कि हॉस्टल पहुंचने पर देखा कि पानी की टंकी में रसेल वाइपर सांपों ने बसेरा बनाया हुआ है। यह दुनिया के सबसे ज़हरीले सांपों की श्रेणी में आता है। सभी सांपों को 6 अगस्त को ही रेस्क्यू किया गया और 8 अगस्त को जमुई जिला के जंगल में छोड़ दिया गया।

अभय सिन्हा ने कहा कि बारिश के मौसम में सांपों के बिलों में पानी घुस जाता है। इस वजह से सांप महफूज़ जगह की तलाश में लोगों के घरों में घुस जाते हैं। जून से लेकर अभी तक वन विभाग की टीम ने 160 सांपों को रेस्क्यू कर विभिन्न जंगलों में छोड़ा है। ज़्यादातर सांप शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मिले हैं, जिनमें रसल वाइपर जैसे कई ज़हरीले सांप भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+