प्रेमी ने ही दशहरे के रावण की तरह फूंक दी प्रेमिका, JDU के नेता पर भी मुकदमा

इसी बीच इस बात की भनक उसके प्रेमी को लगी और वो गांव के कुछ दबंग और जदयू नेता की मदद से वहां पहुंचा और दरिंदगी की कहानी को दोहराते हुए लड़की को जिंदा केरोसिन तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया।

पटना। अपने परिवार के साथ घर में सोई हुई महिला पर गांव के कुछ दबंग लोग और उसके प्रेमी ने जमकर कहर बरसाया। यहां तक की उसे जिंदा आग के हवाले कर दिया। इस घटना में गांव के दबंग के साथ-साथ सत्ताधारी पार्टी के स्थानीय नेता भी शामिल थे और उन्हीं के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया था। घटना को अंजाम देने के पीछे ये बताया जा रहा था कि लड़की का गांव के ही लड़के के साथ प्रेम संबंध था और इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने थे लेकिन जब बात शादी की आई तो प्रेमी के साथ-साथ उसके घर वाले मुकर गए और अंजाम भुगतने की धमकी देने लगे। तो लड़की के घर वाले बेटी के साथ इंसाफ को लेकर कानून की शरण में जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच इस बात की भनक उसके प्रेमी को लगी और वो गांव के कुछ दबंग और जदयू नेता की मदद से वहां पहुंचा और दरिंदगी की कहानी को दोहराते हुए लड़की को जिंदा केरोसिन तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया।

प्रेमी ने ही तेल छिड़क कर लगा दी आग

प्रेमी ने ही तेल छिड़क कर लगा दी आग

आग के हवाले करने के बाद सभी घटनास्थल से धमकी देते हुए फरार हो गए थे। जिसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया और पूरी तरह से जली हुई लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई तो मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में जेडीयू नेता समेत आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। ये दिल दहलाने वाली घटना बिहार के भागलपुर जिले की है।

जेडीयू नेता का हाथ होने के आरोप

जेडीयू नेता का हाथ होने के आरोप

जानकारी के मुताबिक बिहार के भागलपुर जिले के सुईया थाना क्षेत्र में इस घटना को अंजाम दिया गया। हथियापाथर गांव की रहने वाली लड़की सजमेरी खातून को गांव के ही लड़के से प्यार हो गया, प्यार में दोनों शारीरिक संबंध बनाने लगे और जब ये रिश्ता सभी को पता चल गया तो शादी की बात हुई लेकिन लड़का शादी करने से इनकार कर रहा था तो लड़की के परिवार वाले अपनी बेटी के साथ इंसाफ को लेकर कानून की शरण में जाने की बात कह रहे थे। इसी को लेकर विवाद बढ़ा और लड़के के परिवार वाले ने धमकी देते हुए अंजाम भुगतने की बात कही। फिर रात में लगभग दर्जनों की संख्या में पहुंचे लोगों ने लड़की को घर से खींचते हुए जिंदा आग के हवाले कर दिया और पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

प्यार में शादी का दबाव बना जानलेवा

प्यार में शादी का दबाव बना जानलेवा

घटना के बाद लड़की को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया पर वो जिंदा नहीं बची। वहीं इस मामले में लड़की की मां ममीना बीबी ने लिखित शिकायत देते हुए जदयू नेता नवाब अंसारी समेत आठ लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज करवाई है। जदयू नेता नवाब अंसारी पर आरोप लगाते हुए मृतक लड़की की मां ने कहा कि उसी के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि जदयू नेता के साथ-साथ 8 लोगों के खिलाफ लड़की को जिंदा जलाने का मामला दर्ज करवाया गया है। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है लेकिन सभी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+