JDU में घमासान के बीच BJP का बड़ा दावा, गिरिराज सिंह बोले- नीतीश नहीं रहेंगे CM, जदयू का RJD में होगा विलय
जदयू में ललन सिंह के इस्तीफे के कयासों को लेकर मचे घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने गुरुवार को कहा कि नीतीश कुमार अब कुछ ही दिनों के मेहमान हैं। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि उनके लिए बिहार के महागठबंधन सरकार में शामिल दलों ने पूरी प्लानिंग कर ली है। बीजेपी नेता ने सीधे लालू यादव का नाम लिया और कहा कि ये सारा चक्रव्यूह आरजेडी नेता ने रचा है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जदयू नेताओं को बैठक के बाद बिहार के सीएम नीतीश को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने दावा किया कि बिहार की महागठबंधन सरकार में शामिल दल ही जदयू को कमजोर करने में लगे हैं। बीजेपी के दिग्गज नेता ने अपने इस दावे के पुष्टि के लिए गठबंधन सरकार की गतिविधियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अवध बिहारी चौधरी को स्पीकर बनाना पहला चक्रव्यूह था।

सिंह ने दावे के साथ कहा, ठबिहार के सीएम नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को सीएम नहीं बना रहे हैं। नीतीश कुमार राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक कर लें, अब वो कुछ ही दिनों के मेहमान हैं। लालू यादव अब नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे।"
वहीं दूसरी ओर बिहार की महागठबंधन सरकार में शामिल दल के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन के इस्तीफे की खबरों के बाद सीएम नीतीश कुमार डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। ललन सिंह को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने की खबरों को गलत बताया। गुरुवार को जब सीएम से यह पूछा गया है कि यह चर्चा है कि आप एनडीए में जा सकते हैं तो इस सवाल को वे टाल गए। उन्होंने कहा कि जेडीयू एक है और एक ही रहेगी।
इस बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने इस्तीफे की खबर के बाद पार्टी में मंथन का दौर जारी है। दिल्ली में पार्टी की हाईलेवल मीटिंग के बाद मीडिया के सवालों का ललन सिंह ने स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगर वे पार्टी से इस्तीफा देते हैं, इसकी सार्वजनिक घोषणा करेंगे। जबकि बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने ललन सिंह के इस्तीफे की खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता।
वहीं दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद जेडीयू नेता ललन सिंह ने अपने इस्तीफे के सवाल पर कहा कि जब वे पार्टी से इस्तीफा देंगे तो बताएंगे। उन्होंने कहा, "जैसा कि मैंने पहले कहा था कि अगर मैं इस्तीफा देता हूं तो मैं आपको सूचित करूंगा।"












Click it and Unblock the Notifications