केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- ओवैसी के सपने कभी साकार नहीं होंगे, भारत में शरिया कानून नहीं लागू होगा

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने AIMIM के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार किया है। प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ओवैसी के सपने कभी साकार नहीं होंगे। भारत में कभी भी शरिया कानून लागू नहीं होगा। दरअसल, ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि एक दिन भारत में हिजाब वाली प्रधानमंत्री बनेगी। इसी के जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि भाजपा ने कभी भी जाति या संप्रदाय को लेकर भेदभाव नहीं किया है। भारत में अब्दुल कलाम आजाद की नीति चलेगी, पर वैसे लोगों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे जो भारत में शरिया कानून लाना चाहते हैं और भारत को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते हैं।

giriraj singh said on owaisi tweet dream of hijabi pm

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर बेगूसराय में है। इसी कड़ी में वे दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता चंद्रदेव महतो की शोक सभा में शामिल होने उनके पैतृक आवास बछवाड़ा के नारपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने दिवंगत कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ लोगों की समस्याएं भी सुनी एवं जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। गिरिराज सिंह बछवारा प्रखंड के फतेहा स्थित गीता धाम ठाकुरबारी भी पहुंचे, जहां उन्होंने ठाकुरबारी के महंत राम सुमिरन दास से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया।

मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरिराज सिंह को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार के द्वारा मंदिर व मठों की जमीन पर सरकारी योजनाओं के तहत कार्य करने की नीति भले ही गलत ना हो, लेकिन इसके लिए सरकार को एक बार विचार करना चाहिए। क्योंकि क्योंकि सनातन धर्म से संबंधित जितने भी मंदिर एवं मठ हैं उनकी आय का अधिकांश हिस्सा लोक कल्याण एवं सामाजिक कार्यों में व्यय होता है। लेकिन अन्य धर्म से संबंधित जमीन या आय का हिस्सा सामाजिक कार्यों में नहीं लगाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+