Bihar Politics: मैं भी झटका मीट की दुकान खुलवाऊंगा, मुसलमानों के लिए गिरिराज सिंह ने कही ये बात

Bihar Politics: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा हिंदुत्व कार्ड का पूरी तरह से सहारा लेने पर जुट गई है। हिंदुत्व एजेंड पर काम करते हुए भाजपा ने सियासी ज़मीन मज़बूत करनी शुरु कर दी है। इसी क्रम में भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने हिंदुओं से अपील की है।

भाजपा नेता बेगूसराया सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं मुसलमान को प्रणाम करता हूं। क्योंकि वह अपने धर्म को लेकर अडिग हैं और कट्टर हैं। मजाल है कि कोई उन्हें झटका मीट खिला दे। यह हिंदुओं को भी समझना पड़ेगा।

giriarj Singh ne kaha jhatka meat ki dukan khulwaunga, muslim ka pranam krta hoon bihar politics

मैं हिंदुओं से कहता हूं कि, सनातन धर्म में बलि प्रथा चली आ रही थी। बली प्रथा में झटका होता है, अगर वह रुक गया तो अशुभ माना जाता है। बेगूसराय के लखनपुर मंदिर बलि दी जाती है। मैं यहां भी (बेगूसराय) झटका मीट की दुकान खुलवाऊंगा।

भाजपा के हिंदुत्व छवि के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह के बयान को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों का कहना है कि गिरिराज सिंह ने अपने बयान से यह साफ किया है कि हिंदू समुदाय के लोगों को भी झटका मीट का इस्तेमाल करना चाहिए।

मुसलमान लोग जिस तरह हलाल मीट के अलावा झटका मीट नहीं खाते हैं। वह अपने धर्म के प्रति ईमानदार है। उन्हीं की तरह हिंदुओं को भी जागने की ज़रूरत है। अपने धर्म के प्रति अडिग और कट्टर होने की ज़रूरत है। गिरिराज सिंह ने अपने बयान से साफ किया है कि हिंदू समुदाय के लोग अभी पूरी तरह से नहीं जगे हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी पूरे बिहार में हिंदुत्व के एजेंडे पर पार्टी की सियासी ज़मीन बना रही है। सूत्रों के हवाले से यह भी ख़बर है कि प्रदेश के 50 लाख लोगों को राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, ताकि चुनाव में इसका सियासी माइलेज लिया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+