पेड़ के साथ युवती ले रही थी सेल्फी, फोटो में 'भूत' भी हो गया कैद!

पटना। सेल्फी का क्रेज इतना है कि इसके चक्कर में कई बार लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है तो कभी सेल्फी में कुछ ऐसी तस्वीर कैद हो जाती है जिसकी किसी ने कभी कल्पना नहीं की होगी। राजधानी पटना में अस्पताल में काम करने वाली नर्स अपने मकान से सेल्फी ले रही थी तभी उसके साथ भूत भी सेल्फी ले रहा था। तस्वीर में भूत को देख मैडम का होश उड़ गए। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई इस फोटो को कई लोग फोटोशॉप पर बनाया हुआ बता रहे हैं तो कई लोग इसे देखकर हैरान हो रहे हैं। इस मामले के सामने आते ही इलाके में कोहराम मच गया और लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। जिस लड़की के साथ यह वाकया हुआ है, वह घर में पूजा पाठ करा रही है।

पेड़ की आकृति को सब बता रहे भूत

पेड़ की आकृति को सब बता रहे भूत

मिली जानकारी के अनुसार, मामला राजधानी पटना के कुर्जी साउथ कॉलोनी का है जहां एक मकान में नर्सिंग होम में काम करने वाली 3 नर्स रहती हैं। अस्पताल से आने के बाद घर के छत पर चढ़कर तीनों मस्ती कर रही थी। तभी एक नर्स मोबाइल से पीछे विशाल पेड़ के साथ सेल्फी लेने लगी। इसी दौरान उसके मोबाइल में सेल्फी के साथ एक भूत की तस्वीर कैद हो गई।

तस्वीर को देख उड़ गए होश

तस्वीर को देख उड़ गए होश

हलांकि उस वक्त इस तस्वीर के बारे में उसे कुछ भी पता नहीं चला और उसने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर दी। फिर कुछ ही देर बाद उधर से रिप्लाई आने लगा कि तुम्हारे साथ भूत ने सेल्फी ले ली है, जिसके बाद जब तीनों नर्स ने तस्वीर को गौर से देखा तो सभी के होश उड़ गए। पेड़ में एक चेहरे जैसी आकृति दिख रही थी जिसे सब भूत कह रहे थे। देखते ही देखते इस बात की जानकारी पूरे इलाके में हो गई । भूत को भगाने के लिए नर्स ने पूजा पाठ शुरू कर दिया।

घर में नर्स ने कराया पूजा पाठ

घर में नर्स ने कराया पूजा पाठ

मामले की जानकारी देते हुए झारखंड की रहने वाली नर्स ने बताया कि शाम के वक्त जब हम लोग छत पर टहल रहे थे तभी जमशेदपुर की रहने वाली सावित्री कुछ दूरी पर स्थित एक आम के पेड़ के साथ अपनी सेल्फी लेने लगी। सेल्फी लेने के बाद उसने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया लेकिन कुछ ही देर बाद दोस्त तस्वीर में भूत होने की बात कहने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+