बिहार के एक और बालिका सुधार गृह पर लगा दाग, युवती ने यौन शोषण करने का लगाया आरोप

गया। बिहार के एक बालिका सुधार गृह में फिर से यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना गया जिले के बालिका सुधार गृह का है, जहां पर नवादा की रहने वाली युवती ने शेल्टर होम के कर्मचारियों पर यौन शोषण का संगीन आरोप लगाया है। नवादा कोर्ट के आदेश पर युवती को बोधगया के बालिका गृह में रखा गया था। 10 अगस्त को जब युवती के परिजन उसे नवादा ले गए तो युवती ने कोर्ट में आवेदन देकर अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया है। किसी मामले को लेकर नवादा सिविल कोर्ट ने युवती को बोधगया के बालिका गृह में रखने का आदेश दिया था। इसके बाद उसे 13 जुलाई से 10 अगस्त तक बोधगया के बालिका गृह में रखा गया था।

Recommended Video

    Bihar के Bodh Gaya में बालिका गृह में फिर कथित यौन उत्पीड़न का मामला उजागर | वनइंडिया हिंदी
    gaya shelter home case girl alleged that misdeed with her after giving some medicine

    इस दौरान जब लड़की को 10 अगस्त को उसके परिजन नवादा ले गए तब युवती ने नवादा सिविल कोर्ट में एक पत्र देकर अपने साथ हुए यौन शोषण के मामले को बताया। यह गंभीर आरोप बालिका गृह में रहे मैडम और कुछ कर्मियों पर युवती ने लगाया है। युवती का आरोप है कि वहां रहे कर्मियों ने उसके साथ गलत काम किया है। आरोप के अनुसार रात के वक्त खाने के दौरान कुछ नशीली दवा दी जाती थी।

    इस दौरान उसके साथ गलत काम किया जाता था और जब युवती ने इस बात की शिकायत बालिका गृह की मैडम से की तो उसने डरा-धमकाकर चुप करा दिया गया था। शिकायत में युवती ने लिखित तौर पर यह भी बताया है कि उसके साथ-साथ कुछ अन्य लड़कियों के साथ भी इस तरह के काम किये जाते थे।

    वहीं इस मामले को बाल शिक्षण इकाई गया के सहायक निदेशक दिवेश कुमार ने बताया कि बालिका गृह में किसी तरह का यौन शोषण की बात पूरी तरह से गलत है। अभी तक हमें भी इस बात की जानकारी भी नहीं दी गई है कि युवती के साथ यौन शोषण किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर हमें कोई शिकायत मिलती है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+