Lok Sabha Chunav 2024: बिहार में प्रथम चरण के चुनाव के लिए तैयारियां तेज़, निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

Lok Sabha Chunav: बिहार की चार लोकसभा सीटों पर प्रथम चरण में चुनाव होने हैं। 19 अप्रैल को गया,औरंगाबाद, नवादा और जमुई में चुनाव होने हैं। प्रथम चरण के चुनाव के लिए संबंधित जिलों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर गया में भी तैयारियां दुरुस्त की गई।

गया ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा आज शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों में हो रही तैयारी को लेकर, विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया गया। इसमें मुख्य रूप से रेलवे कॉलोनी स्थित ATP स्कूल (मतदान केंद्र) का निरीक्षण किया, यहां कुल 02 बूथ हैं।

Gaya Seat Preparations intensified for the first phase of Lok Sabha Election 2024 in Bihar News

इसके पश्चात RMP स्कूल खरखुरा (मतदान केंद्र) का निरीक्षण किया, यहां कुल 3 बूथ हैं। वहीं रेलवे लोको मध्य विद्यालय(मतदान केंद्र) का निरीक्षण किया, यहां कुल 4 बूथ हैं। ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपरोक्त सभी बूथों पर नगर निगम के पदाधिकारी को साफ सफाई पूरी तरह करवाने का निर्देश दिया है।

इसके साथ ही टॉयलेट की पूरी साफ सफाई का भी निर्देश दिया है। वहीं पर्याप्त संख्या में लाइट रखने के लिए भी कहा है। तत्काल अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने के लिए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सदर को निर्देशित किया है।

बूथों में फर्नीचर की उपलब्धता के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि बगल के विद्यालय से फर्नीचर की आपूर्ति कर ली जाएगी। जिला पदाधिकारी ने खुद नेटवर्क कनेक्टिविटी की जांच कर सुनिश्चित किया कि इन सभी बूथों पर काफी अच्छे तरीके से नेटवर्क कनेक्टिविटी उपलब्ध है।

जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम ने अनुमंडल पदाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक नगर को निर्देश दिया कि उपरोक्त सभी बूथों पर सही तरीके से विधि व्यवस्था संधारित रखना सुनिश्चित करेंगे। सभी बूथों पर रैम्प की भी व्यवस्था रखी गयी है।

डीएम त्यागराजन ने कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल की भी पूरी व्यवस्था रखे साथ ही शेड की भी व्यवस्था रखेंगे। आपको बता दें कि निरीक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+