Gaya News: गांधी मैदान में 12 अक्टूर को रावण दहन, विजय दशमी घर से निकलने से पहले फॉलो करें ये ट्रैफिक प्लान

Gaya Vijaya Dashami Traffic News: दुर्गापूजा-2024 के विजय दशमी (रावण वध) 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। रावण वध के मौक पर गया शहर के गांधी मैदान में बड़े पैमाने पर रावण वध कार्यक्रम का हर साल आयोजन किया जाता है। इसमें शहर, आस-पास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज देहाती क्षेत्रों से काफी तादाद में लोग घूमने आते हैं।

रावण वध कार्यक्रम के संपन्न होते ही अचानक लोगों की भीड़ गांधी मैदान से बाहर निकलती है।इसलिए भीड़ पर काबू पाने की मकसद से गांधी मैदान में आयोजित रावण वध कार्यक्रम के एक 1 घंटा पहले से समाप्ती तक जिले के ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया है। 12 अक्टूबर के मद्देनज़र रूट मैप तैयार किया गया है।

Gaya Vijaya Dashami Traffic News

12 अक्टूबर को समय शाम 4 बजे से रावण वध कार्यक्रम समाप्त होने तक यातायात प्लान:

क. परिचालन वर्जित मार्ग का प्लान

1. काशीनाथ मोड़ से गाँधी मैदान की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा।

2. जिला पदाधिकारी आवास (सुधा डेयरी बुथ) से गेवाल बिगहा मोड़ की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा।

3. जे.पी. झरणा से गाँधी मैदान, गेवाल बिगहा मोड़ एवं काशीनाथ मोड़ की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा।

4. समाहरणालय गोलम्बर से काशिनाथ मोड़ की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा।

5. गेवाल बिगहा मोड़ से हरिदास सेमीनरी, महारानी पेट्रोल पम्प के पास से होते हुए काशीनाथ मोड़ की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा।

ख. वैकल्पिक मार्ग

1. गया रेलवे स्टेशन से सिकड़िया मोड़ः- रेलवे स्टेशन बाटा मोड़ स्वराजपुरी रोड नगमतिया मोड़ से दहिने मुड़कर रेलवे अस्पताल होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।

2. गया रेलवे स्टेशन से घुघड़ी टॉड़ बाईपास की ओर जाने वाली गाड़ियां रेलवे स्टेशन मोड़ स्वराजपुरी रोड काशीनाथ मोड़ से वाएं मुड़कर समाहरणालय गोलम्बर तालाब मोड़ राजन्द्र आश्रम / कोयरी बाड़ी होकर जाएंगे। यह मार्ग वन-वे रहेगा।

3. सिकड़िया मोड़ से रेलवे स्टेशनः गया कॉलेज मोड पदाधिकारी आवास (सुधा डेयरी बुथ) से वाएं मुड़कर आशा सिंह मोड़ अथवा जिला अतिथि गृह मिर्जा गालीब डेल्हा पुल, रेलवे अस्पताल होते हुए जाएंगे।

4. चॉद चौरा, शहमीर तकिया मुन्नी मस्जिद की ओर से सिकड़िया मोड़, रेलवे स्टेशन गेवाल बिगहा मोड़ जिला पदाधिकारी आवास (सुधा डेयरी बुथ) होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे, जो वन-वे रहेगा।

ग. पार्किंग स्थल- कार्यक्रम के अवसर पर आये दर्शकों के दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का पर्किंग स्थल का डिटेल्स

1. गया रेलवे स्टेशन परिसर ।

2. हादी हासमी स्कूल स्वराजपुरी रोड गया।

3. जिला स्कूल, गया।

4. गया खेल परिसर का मैदान ।

घ. बेरीकेटिंग (ड्रॉप गेट)

1. काशीनाथ मोड़ पर समाहरणालय गोलम्बर की ओर से आने वाली रोड में।

2. काशीनाथ मोड़ ए.पी.आर, चर्च गेट एवं गाँधी मैदान की ओर जाने वाली रोड में।

3. आई.एम.ए हॉल की ओर जाने वाली रोड मोड़ पर।

4. जे०पी० झरणा के पास मिर्जा गालिब कॉलेज की ओर से आने वाली रोड में।

5. बिसार तालाब रोड मोड़ पर (बिजली आफिस के सामने)।

6. जिला पदाधिकारी आवास (सुधा डेयरी बुथ के बाद) गेवाल बिगहा मोड़ की ओर जाने वाली रोड में।

7. मुन्नी मस्जिद की ओर से आने वाली मोड़ के आगे महारानी पेट्रौल पम्प की ओर जाने वाली रोड में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+