गयाः आधी रात में पति को ढूंढने निकली महिला को स्कूल में ले जाकर 4 लोगों ने किया गैंगरेप
गया। बिहार के गया जिले में एक नवविवाहिता के साथ गैंगरेप का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यह घटना शहर के चंदौती थाना क्षेत्र में 22 साल की महिला से चार लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। गैंगरेप की इस घटना को एक सरकारी स्कूल में आधी रात को अंजाम दिया गया है। हालांकि यह घटना बीते 14 जून की है, लेकिन गुरुवार की शाम को महिला ने थाने पहुंचकर चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगा कर मामला दर्ज कराया है।

पति को खोजने के लिए रात में निकली थी
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुट गई है। पीड़िता ने अपने शिकायत में बताया कि 14 जून को उसका पति के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद गुस्से में आकर पति घर से निकल गया। इसके बाद विवाहिता भी अपने पति को ढूंढने के लिए घर से बाहर निकल गई लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला।

मदद के बहाने ले जाकर किया गैंगरेप
जब पीड़ित महिला अपने पति को खोजने के लिए निकली तो गांव के ही कुछ लोगों ने उसे पति को खोजने को झांसा दिया और बाइक से लेकर निकल गए, जहां एक सरकारी स्कूल के पास ले जाकर बाइक खराब होने का नाटक किया और पीड़िता को स्कूल में रुकने के लिए कहा। इतने में युवकों ने रात का फायदा उठा कर महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज
घटना के बाद आरोपितों ने पुलिस के पास नहीं जाने को लेकर धमकाया भी लेकिन घटना के चार दिन बाद पीड़िता ने केस दर्ज कराया है। गैंगरेप का मामला दर्ज होने के बाद महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए शहर के प्रभावती अस्पताल में भेजा गया है। जबकि महिला थाना की पुलिस में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करनी शुरू कर दी है।

आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने बताया कि इस घटना में आरोपितों में एक बहनोई और उसका साला भी है। चारो आरोपित जिसमें रामबाबू यादव, उसका बहनोई और दो दोस्त मुन्ना और साधु शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया को पूरा करते हुए पुलिस चारों अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications