Gaya Lok Sabha Seat: जीतन मांझी और कुमार सर्वजीत में बेहतर कौन, ग्राउंड पर जनता किसे कर रही पसंद?

Ground Report Gaya Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी दांवपेच का दौर जारी है। पक्ष विपक्ष के नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर काम कर रहे हैं। ग्राउंड पर मतदाताओं के बीच चुनाव को लेकर क्या माहौल है, जानने वन इंडिया हिंदी की टीम बिहार के गया लोकसभा सीट पहुंची।

गया लोकसभा सीट अंतर्गत आने वाली सभी 6 विधानसभा सीटों पर लोगों से विभिन्न मुद्दों पर बात की, कुछ लोगों ने तो कहा हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं है। पीएम मोदी के नाम पर वोट करेंगे। वहीं ज्यादातर लोगों ने स्थानीय सांसद को लेकर काफी नाराज़गी है।

gaya lok sabha seat ground report NDA candidate jitan ram manjhi and kumar sarvjeet news in hindi

गया लोकसभा सीट से इस बार एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के बैनर तले चुनावी बिगुल फूंका है। वहीं महागठबंधन प्रत्याशी के तौर पर राजद नेता कुमार सर्वजीत चुनावी मैदान में हैं।

Recommended Video

    गया लोकसभा सीट पर चुनाव को लेकर ग्राउंड पर क्या है माहौल?

    गया के 4 विधानसभा क्षेत्र (बोध गया, शेरघाटी, बेलागंज और वज़ीरगंज) में मतदाताओं ने कहा कि इस बार एनडीए समर्थित उम्मीदवार जीतन राम मांझी हैं, लेकिन उनसे बेहतर विकल्प महागठबंधन उम्मीदवार कुमार सर्वजीत हैं। क्योंकि पिछली बार नीतीश की पार्टी (जदयू) के सांसद थे, लेकिन कोई विकास कार्य नहीं किया।

    इस बार नीतीश कुमार एनडीए के सहयोगी दलों में शामिल हैं, जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तावी आवाम मोर्चा भी उसी गठबंधन का हिस्सा है। इस बार बदलाव के मद्देनज़र संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधित्व में बदलाव ज़रूरी है। हम लोग कुमार सर्वजीत को पसंद कर रहे हैं, हारे या जीते वोट उसी को करेंगे।

    गया टाउन और बाराचट्टी विधानसभा के मतदाताओं ने कहा कि केंद्र में पीएम मोदी के अलावा कोई और चेहरा ही नहीं बचा है। इसलिए हम लोगों के लिए कोई मुद्दा नहीं है, पीएम मोदी के नाम पर कोई भी चुनावी मैदान में आ जाए, हम लोग आंख बंद करे उन्हें वोट करेंगे, जीत हमारी होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+