Gaya By Election: 198 बूथों पर वेब कास्टिंग, 10 वीडियोग्राफर, कई पदाधिकारी, जानिए कैसे हुई मतदान की मॉनिटरिंग

Gaya By Election: बिहार विधानसभा उपचुनाव गया जिले के दो विधानसभा यथा बेलागंज एवं इमामगंज विधानसभा में उपचुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी गया डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन ने किस तरह तैयारी की थी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी गया डॉ त्यागराजन एस एम ने बताया कि दोनों विधानसभा के लिए स्वच्छ निष्पक्ष एवं शांति माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर व्यापक पैमाने पर तैयारी की गई थी, जिसका परिणाम है कि शांतिपूर्वक माहौल में उपचुनाव कार्य संपन्न हुआ है।

Gaya By Election saw comprehensive monitoring with 198 booths webcasted ensuring transparency

जिला पदाधिकारी खुद पूरे दिन लगातार भूतों पर भगवान सिल रहे रैंडम आने को बूथों की जांच की गई एक दो बूथ पर वोट बहिष्कार की सूचना पर डीएम स्वयं पहुंचकर लोगों को समझाया और उनके प्रयास से उसे क्षेत्र के लोग वापस अपने लोकतंत्र का पर्व का हिस्सा लिया।

इमामगंज विधानसभा में चुनाव कार्य संपर्क करने के लिए 1384 कर्मियों को लगाया गया था, 128 बूथों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई थी, 35 सेक्टर पदाधिकारी, 11 जोनल, तीन सुपर जोनल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

इसके अलावा लगभग 200 से ऊपर पुलिस के वरीय पदाधिकारी को चुनाव कार्य का मॉनिटरिंग के लिए लगाया गया था साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान लगाए गए थे। इसके अलावा सीएपीएफ के 32 कंपनियों को चुनाव कार्य में लगाए गए थे।

चुनाव कार्य में 262 वाहनों का प्रयोग किया गया था। 34 की संख्या में माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए थे। इस प्रकार बेलागंज विधानसभा के उपचुनाव में 1344 कर्मियों को लगाया गया था। 198 बूथों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई थी।

31 सेक्टर पदाधिकारी, 11 जोनल पदाधिकारी, एक सुपर जोनल पदाधिकारी, 10 वीडियोग्राफर, 300 से ऊपर पुलिस के वरीय पदाधिकारी को चुनाव कार्य के मॉनिटरिंग के लिए लगाया गया था साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल का डेपुटेशन किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+