चलती स्कॉर्पियो में नाबालिग के साथ गैंगरेप, सड़क किनारे तड़पती मिली पीड़िता

पटना। बिहार के बांका जिले में एक नाबालिग लड़की को चलती स्कॉर्पियो में अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। जहां घर से बाजार जा रही एक नाबालिक लड़की को तीन दरिंदों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म करने लगे। लड़की के द्वारा जब इस बात का विरोध किया गया तो उसे चाकू से डराते हुए हत्या करने की बात कही। गाड़ी में दुष्कर्म करने के बाद सभी उसे शहर के एक होटल में ले गए जहां रात भर उसके साथ दरिंदगी की और फिर सुबह उसे उसी हालत में ले जाते हुए सड़क के किनारे छोड़ फरार हो गए। आस पास के लोगों ने जब दर्द से कराहती खून से लथपथ नाबालिक लड़की को देखा तो मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को भी और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस मामले में FIR दर्ज करवाते हुए पीड़िता ने बताया कि विधायक के भाई और मुखिया के आदमी मुखिया की स्कॉर्पियो से हमें अगवा कर जबरदस्ती छेड़छाड़ कर रहे थे और विरोध करने पर मारपीट करते हुए हमारे साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

चलती स्कॉर्पियो में नाबालिग के साथ गैंगरेप, सड़क किनारे खून से लथपथ मिली पीड़िता

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के बांका जिले के बाराहाट प्रखंड का है। जहां की रहने वाली एक नाबालिक लड़की दुकान जा रही थी तभी रास्ते में मुखिया दिलीप यादव की Scorpio में सवार उसके कुछ आदमी वहां पहुंचे और जबरदस्ती उसे रोकते हुए अपनी गाड़ी में बैठा कर दुकान छोड़ने की बात करने लगे लड़की के द्वारा जब इस बात का विरोध किया गया तो जबरदस्ती उसे गाड़ी में बैठाते हुऐ उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे फिर अनजान जगह ले जाते हुए चलती गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और शहर के एक होटल में ले गए जहां रात भर हैवानियत करने के बाद सुबह उसे सड़क पर खून से लतपत छोड़ फरार हो गए ।जब इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को जानकारी देते हुए लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया फिर लड़की के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की के साथ जिस स्कॉर्पियो में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया उसे बरामद कर लिया गया है जो गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव के भाई मुखिया दिलीप यादव का बताया जाता है । वही इस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। जिसमें बाराहाट बाजार के रवि कुमार, विक्रम कुमार व आशीष कुमार शामिल है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है और इस मामले में मुखिया के कनेक्शन का भी जांच किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+