Munger: मुंगेर का रणवीर लाया विदेशी दुल्हन, फ्रांस में यूं शुरू हुई लव-स्टोरी
मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले की एक शादी इन दिनों देश भर में सुर्खियों में बनी हुई है। ये शादी कोई आम शादी नहीं हुई बल्कि इसमें सात समंदर पार के लोग ही नहीं बल्कि दुल्हन भी विदेशी थी। मुंगेर के रणवीर कुमार से शादी करने के लिए फ्रांस की शर्लिन अपने परिवार के साथ पहुंची। वह वेलेंटाइन वीक में शादी करना चाहती थी। लेकिन फ्रांस से आने पर रांची में 7 दिन क्वारंटाइन रहना पड़ा।

पढ़ाई पूरी करने के लिए फ्रांस चला गया था
इसके बाद वह मुंगेर पहुंची तो रजिस्टार ऑफिस में शुक्र वार को परिवार के सामने अपने प्यार रणवीर से शादी की। दुल्हा रणवीर कुमार ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के मुंगरौरा मस्जिद गली का रहने वाला है। वह चेन्नई से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद फ्रांस चला गया था।
Recommended Video

साल 2015 में हुई थी दोनों की मुलाकात
साल 2015 फ्रांस में ही पढ़ाई के दौरान वहां की शार्लिन से प्यार हो गया। शार्लिन रणवीर के कॉलेज के पास लिसा ग्राफिक्स कॉलेज में ग्राफिक्स डिजाइनर की पढ़ाई कर रही थी। दोनों को कॉलेज कैंपस पास था। इस दौरान ही दोनों ने पूरी जिंदगी साथ रहने का एक-दूसरे से वादा किया।

शार्लिन ने परिवार के लोगों को शादी के लिए मनाया
इसके बाद साल 2020 में कोरोना की पहली लहर में लॉकडाउन होने पर रणवीर भारत वापस लौट आया। पिछले दो साल तक शार्लिन फ्रांस में रणवीर के आने का इंतजार करती रही। लेकिन लगातार कोरोना लहर की वजह से वह जा नहीं सका। इसके बाद शार्लिन ने पहले अपने परिवार को भारत आने के लिए मनाया।

कोर्ट परिसर में लग गई भीड़
पूरी बात बताई कि वह भारत के रहने वाले लड़के से प्यार करती है और शादी करना चाहती है। परिवार से सहमति मिलने के बाद मां और पापा के साथ 10 फरवरी को फ्रांस से रांची पहुंची। दोनों परिवार की मंजूरी मिलने के बाद मुंगेर रजिस्टार ऑफिस में शादी की अर्जी दी गई। 18 फरवरी 2022 की तारीख निश्चित हुई। दोनों का परिवार का शुक्रवार को कोर्ट मैरिज करने के लिए निबंधन कार्यालय पहुंचे। वहीं, कोर्ट परिसर में विदेशी दुल्हन को देखने के लिए भीड़ भी लग गई।












Click it and Unblock the Notifications