सीतामढ़ी: भूमि विवाद में एक परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी में भूमि विवाद के चलते एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस की मानें तो घटना का सौतले बेटों ने अनजाम दिया है।

घटना सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाने के बंचौरी गांव की है। जहां रविवार की देर रात सौतेले भाईयों अपने सगे पिता रामविलास साह, सौतली मां शैलो देवी, नवल कुमार एवं राहुल कुमार भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर एसपी विकास वर्मन, एएसपी अभियान संदीप कुमार नीरज, सदर डीएसपी डॉ कुमार वीर धीरेंद्र, डुमरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जें में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
इस पूरे घटनाक्रम में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला भी सामने आया है। बताया जाता है पूरी रात सभी शव सदर अस्पताल के ही मुख्य सड़क पर लावारिश अवस्था में पोस्टमार्टम के लिए पड़ा रहा। इस हत्याकांड में अब तक तीन लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications