तेज प्रताप की शादी से लौटते समय हुआ भीषण हादसा, राजद नेता समेत 4 की मौत

फारबिसगंज। बिहार में फारबिसगंज के पोठिया ओवरब्रिज पर सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है। सभी स्कॉर्पियो पर सवार थे। सभी मृतक किशनगंज के रहनेवाले थे लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की शादी से किशनगंज लौट रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया। मृतक में किशनगंज राजद जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम बबलू भी शामिल है।

ट्रक से टक्कर में हुआ दर्दनाक हादसा

ट्रक से टक्कर में हुआ दर्दनाक हादसा

इस हादसे में इकरामुल बागी की भी मौत हो गई है। इकरामुल जनता दल सरकार में कल्याण मंत्री रहे इस्लामुद्दीन बागी उर्फ़ सुलेमान बागी के पुत्र हैं। मृतक की पहचान ने निकली आई कार्ड से पता चला । राजद जिलाध्‍यक्ष इंतखाब आलम पूर्व केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री रफीक आलम के भतीजे थे। घटना स्थल पर सिमराहा और फारबिसगंज पुलिस पहुंची है। बतया जाता है कि यह घटना ट्रक की टक्कर से हुई है, ट्रक चालक समेत फरार हो गया। वाहन में राजद का बैनर भी था।

मौके पर चारों की दर्दनाक मौत

मौके पर चारों की दर्दनाक मौत

जानकारी के मुताबिक, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव की शादी से लौटने के दौरान हादसा हुआ जिसमें राजद के किशनगंज जिला अध्यक्ष इंतेखाब आलम, इकरामुल हक बागी, राजद के दिघलबैंक प्रखण्ड अध्यक्ष पप्पू समेत स्कॉर्पियो चालक साहिल की मौत इस हादसे में हो गई। इकरामुल बागी पूर्व मंत्री इस्लामुद्दीन बागी के पुत्र हैं।

स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे

स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे

एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि घटना सुबह करीब 6 बजे की है। ये सभी लोग पटना में शादी अटेंड कर लौट रहे थे। नींद के कारण स्कॉर्पियो चालक लेन बदलकर दूसरी लेन में चला गया और सामने से आ रही ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी जबरदस्‍त थी कि जोरदार धमाके के साथ स्‍कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। स्‍कॉर्पियो पर सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+