सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात कर मंजीत सिंह ने बदला फैसला, नहीं ज्वॉइन करेंगे RJD

पटना। गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा से पूर्व विधायक मंजीत सिंह अब राजद में शामिल नहीं होंगे। वे बहुत जल्द ही एक बार फिर से जदयू में शामिल होंगे। बीते गुरुवार की शाम को पूर्व विधायक मंजीत सिंह से सीएम नीतीश कुमार ने करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात की थी। इसके बाद मंजीत सिंह ने पार्टी बदलना का निर्णय वापस ले लिया। बीते बुधवार को मंजीत सिंह ने तेजस्वी यादव से मिलकर 3 जुलाई को राजद में जाने का ऐलान किया था। लेकिन गुरुवार की रात को सीएम से मुलाकात करने के बाद उन्होंने फैसला किया कि वे जदयू में ही रहेंगे और नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत करेंगे।

former mla manjit singh met with cm nitish kumar

सीएम के साथ हुई मुलाकात में मंजीत सिंह के अलावा मंत्री लेसी सिंह, पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह और पूर्व विधायक राणा रणधीर सिंह चौहान भी शामिल थे। सीएम से मुलाकात करने के बाद मंजीत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार हमारे अभिभावक हैं। विधाविधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर वे निर्दलीय लड़े थे। लेकिन गुरुवार की भेंट में मुख्यमंत्री जी ने वही पुराना स्नेह दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पिता ब्रजकिशोर बाबू समता पार्टी के संस्थापकों में एक थे और उनके साथी विधायक रहे हैं। र्व विधायक मंजीत सिंह को मनाने के सवाल पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमें इस बात की जानकारी नहीं है, वे पहले हमारे साथी रहे। अब मंजीत सिंह जदयू के सदस्य नहीं, जहां रहें, हमारी शुभकामना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+