बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने साधा 'INDIA गठबंधन' पर निशाना, लगाए ये गंभीर आरोप
Bihar Political News: बिहार के अररिया ज़िले में हुई पत्रकार की हत्या और राजद नेता प्रभुनाथ को सुप्रीम कोर्ट के सज़ा सुनाने के बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ चुका है। पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने एक दूसरे पर सियासी बयानबाज़ी शुरू कर दी है। सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में हो रही हर हत्या के ज़िम्मेदार नीतीश कुमार हैं।
बिहार के पूर्व उपुमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत के दौरान प्रदेश सरकार और INDIA महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है, खुलेआम आपराधिक वारदातें हो रही हैं। सरकार अपराध पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है।

महागठबंधन के नेता अपराधी के सहयोग से CM से PM बनने का सपना संजो रहे हैं। जनता के हितों के लिए बात नहीं हो रही है। बस यही सोचते रहते हैं कि किस तरह से जनता को धोखा दें और कुर्सी पर क़ब्ज़ा करें। कुर्सी पाने के लिए महागठबंधन के सहयोगी दलों में ही मतभेद है। सीटों और चुनाव लड़ने को लेकर INDIA गठबंधन के लगभग दलों में मतभेद है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेल मैनुअल में बदलाव कर बाहुबली आनंद मोहन को जेल से बाहर निकलवा दिया। ताकि आनंद मोहन के नाम पर वोट बटोर सकें, वहीं दूसरी तरफ़ महागठबंधन के सहयोगी दल बाहुबली प्रभुनाथ के ज़रिए चुनावी दांव खेलना चाह रहे थे।
भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा इससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि प्रदेश में अपराधियों को सरकार श्रण दे रही है। यही वजह है कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं, जंगलराज-2 शुरू हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications