'हमारे यहां यह चलता रहता है', CBI की पूछताछ के बाद सामने आया राबड़ी देवी का पहला रिएक्शन
सीबीआई की पूछताछ के बाद बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी का पहला रिएक्शन सामने आया है। सीबीआई के दौरे को लेकर उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, 'हमारे यहां यह सब चलता रहता है। कुछ भी नहीं है।'

Bihar News: पटना में सीबीआई की टीम अचानक पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, टीम ने जमीन के बदले नौकरी मामले को लेकर राबड़ी देवी के आवास पर पूछताछ की। सीबीआई के अधिकारी दो-तीन गाड़ियों में अचानक पूर्व सीएम के आवास पर पहुंच गए। सीबीआई की पूछताछ के बाद बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी का पहला रिएक्शन सामने आया है।
सीबीआई की जांच के बाद पूर्व सीएम राबड़ी देवी का पहला रिएक्शन
राबड़ी देवी से जब पटना स्थित उनके आवास पर सीबीआई के दौरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'हमारे यहां यह सब चलता रहता है। कुछ भी नहीं है।' सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लैंड स्कैम को लेकर राबड़ी देवी को कुछ दिनों पहले समन भेजा गया था और उन्होंने पूछताछ के लिए आज का दिन और अपना आवास चुना था। सीबीआई टीम ने राबड़ी देवी से लैंड स्कैम को लेकर करीब 4 घंटे तक सवाल पूछे। दरअसल, नौकरी घोटाले से जुड़े जमीन मामले में CBI की टीम राबड़ी के पटना स्थित आवास पर जांच कर रही है। इस सिलसिले में 15 मार्च को लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को कोर्ट में पेश होना है।
#WATCH | Patna: Former Bihar CM Rabri Devi says, "This is nothing. This has been the case since the beginning...," as she reacts to CBIs visit to her residence in Patna today in land-for-job case. pic.twitter.com/aug43nXv2E
— ANI (@ANI) March 6, 2023
बिहार जनता सब देख रही है- तेजस्वी यादव
राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई पहुंचने पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, जिस दिन हमारी महागठबंधन की सरकार बनी थी तब मैंने कहा था कि यह सिलसिला चलता रहेगा। अगर आप भाजपा के साथ रहेंगे तो राजा हरीश चंद्र कहलाएंगे, लेकिन हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, बिहार जनता सब देख रही है।
15 मार्च को कोर्ट में होगी पेशी
दरअसल, आईआरसीटीसी (IRCTC) घोटाला मामले में इससे पहले लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इन 14 लोगों को कोर्ट की ओर से समन भी जारी किया गया है। इन सभी लोगों को 15 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। लालू यादव इस वक्त सिंगापुर से हाल ही में गुर्दा प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) कराके लौटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications