बिहार: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, आपत्तिजनक हालत में मिलीं युवतियां

कटिहार के पॉश इलाके में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी की तो इस रैकेट का पर्दाफाश हुआ। छापेमारी के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक सामान भी मिले।

पटना। बिहार में कटिहार पुलिस ने शहर के पॉश इलाके में चल रहे एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस की छापेमारी में एक कमरे में 3 लड़कों के साथ 2 लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पाई गईं। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कमरे से नशीला पदार्थ के साथ-साथ अन्य आपत्तिजनक चीजें बरामद कीं।

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, आपत्तिजनक हालत में मिलीं युवतियां

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के कटिहार जिले का सबसे पॉश इलाका माना जानेवाला पावर हाउस रोड के निवासियों ने पुलिस से शिकायत की थी कि पिछले कई दिनों से संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कई महिलाएं आपत्तिजनक कपड़ों में घूमती रहती हैं जिससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की हकीकत जानने के लिए एक टीम का गठन किया और छापेमारी की।

पुलिस को उस फ्लैट में 3 लड़कों के साथ 2 लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं जिसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया। सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए कटिहार नगर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार यादवेन्दु ने बताया कि आसपास के लोगों की शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल करते हुए इस हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

पूछताछ के दौरान यह पता चला कि सभी महिलाएं बंगाल की रहने वाली हैं। धंधे की संचालिका पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। वह लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर यहां लाती थी और उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल देती थी। फिर उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए उससे धंधा करवाती थी। फिलहाल महिला के मोबाइल मे मौजूद नंबर के जरिए पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके तार कहां-कहां जुड़े हुए हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+