बिहार में शराबबंदी का असर हुआ बेअसर, जहरीली शराब पीने से हुई 5 लोगो की मौत
मामले की पुष्टि करते हुए डीआईजी ने बताया कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने के कारण ही हुई है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और इस मामले में थाना अध्यक्ष सस्पेंड कर दिए गए हैं।
पटना। बिहार में शराबबंदी अभियान को कड़ाई से लागू किया गया है जिसकी मॉनिटरिंग खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। फिर भी बिहार में शराब की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है, रोजाना शराब तस्कर को पुलिस शराब के साथ गिरफ्तार करती है। ताजा मामला बिहार के रोहतास जिले में सामने आया है जहां जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तो अब भी कई लोग बीमार बताए जा रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि इन की मौत जहरीली शराब से नहीं बल्कि किसी जहरीली चीज खाने से हुई है। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीआईजी ने बताया कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने के कारण ही हुई है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और इस मामले में थाना अध्यक्ष सस्पेंड कर दिए गए हैं।

मामला कछवा थानाक्षेत्र के दनवार गांव का है। जहां के कई मजदूर कल दिन में शराब का सेवन कर रहे थे। शराब के नशे में जैसे ही वो लोग घर पहुंचे उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ही चारों की मौत हो गई तो कई लोगों की तबीयत खराब बताई जा रही है। हालांकि इन लोगों का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि इनकी मौत जहरीली चीज खाने से हुई है लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने के कारण हुई है। तो गांव वाले का कहना है कि कुछ लोग गांव के ही पासीखाना में छुपकर शराब पी रहे थे, जिसके बाद उनकी तबीयत आचानक खराब होने लगी।
जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया जाता तब तक उनकी मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं मामले की जानकारी देते हुए शाहाबाद के डीआइजी मोहम्मद रहमान ने बताया कि जहरीली शराब पीने से सभी की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद एसएचओ सहित चौकीदार पर भी कार्रवाई की जाएगी। तो घटना स्थल पर पहुंचे डीआइजी, एसपी और डीएम ने कहा कि जांच के बाद उत्पाद विभाग पर भी कार्रवाई करने की अनुशंसा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications