NEET विवाद के बीच छिड़ा घमासान, बिहार के डिप्टी सीएम के साथ आरोपी अमित आनंद की तस्वीर वायरल
NEET paper leak: नीट परीक्षा को लेकर घमासान मचा हुआ है। राजद ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की एक तस्वीर आरजेडी ने शेयर की है, जिसे पेपर लीक मामला से जोड़ा है। राष्ट्रीय जनता दल ने ये रिएक्शन उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के इस दावे एक ठीक एक दिन बाद दिया है, जिसमें पेपर लीक का लिंक राजद नेता तेजस्वी यादव से जोड़ा गया था।
राष्ट्रीय जनता दल ने एक्स पर अपने एक ताजा पोस्ट में लिखा है कि नीट परीक्षा पेपर लीक घोटाले के मुख्य आरोपी बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं।' पार्टी की ओर से कहा गया, "तथाकथित शक्तिशाली मंत्री, जिन्हें आरोपी ने सम्मानित किया था, ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से उनके साथ अपनी सभी तस्वीरें हटा दी हैं, लेकिन चिंता न करें, वे सभी हमारे पास हैं... घोटाले के मुख्य आरोपी बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं।"

इससे पहले गुरुवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नीट पेपर लीक मामले में राजद नेता तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "यादव से जुड़ा अधिकारी सिकंदर के लिए पटना और अन्य स्थानों के गेस्ट हाउसों में आवास की व्यवस्था करता था। मेरे पास उन संदेशों का विवरण है जो अधिकारी ने सिकंदर के लिए आवास की व्यवस्था करने के लिए संबंधित व्यक्तियों को भेजे थे।"












Click it and Unblock the Notifications