Bihar News: पहली बार स्पीड ब्रेकर से तैयार होगी बिजली, ट्रैफिक लाइट भी जलेगी
Bihar Electricity News Hindi: बिहार में पहली बार NIT पटना द्वारा बिजली उत्पादन के लिए नया प्रयोग किया जा रहा है। अब सड़कों पर लगे स्पीड ब्रेकर के ज़रिए बिजली उत्पादन कर सकते हैं। ट्रैफिक लाइट्स जलाने में भी मदद मिलेगी। NIT के इस रिसर्च को पेटेंट भी मिल चुका है।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) ने स्पीड ब्रेकर से बिजली उत्पादन कर यातायात और स्ट्रीट लाइट को संचालित करने के रिसर्च में कामयाबी हासिल की है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग को इसमें कामयाबी मिल चुकी है।

पर्यावरण संतुलन के मकसद किए गए रिसर्च को पेटेंट मिलने के साथ ही संचालन के मॉडल को तैयार करने की कवायद तेज़ कर दी गई हा। प्रोफेसर प्रदीप कुमार जैन (निदेशक, एनआइटी) के कहा कि उस रिसर्च का मकसद ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ ही प्रदूषण रहित सबसे सस्ती बिजली मुहैया कराना है।
NIT मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. शैलेश एम पांडेय के सुपरविज़न में यह कामयाबी हासिल हुई है। एमटेक छात्र राकेश सिंघला और बीटेक छात्र आनंद पांडेय ने इस नवाचार में सहयोग किया है। वहीं डॉ. शैलेश ने तकनीकी जानकारी दी।
डॉ. शैलेश ने बताया कि इस डिजाइन के काम में वाहन द्रव्यमान को 160 किलोग्राम माना गया। वहीं स्पीड ब्रेकर की ऊंचाई को 10 सेंटीमीटर तय किया गया। 160 x 9.81 मीटर प्रति सेकंड से पॉवर की गणना की गई।
वाहन से तय की गई दूरी, यानी ब्रेक की ऊंचाई को 10 सेंटीमीटर पर रखा गया गया। आउटपुट पॉवर की गणना करने पर हर एक धक्के में 2.616 वाट की शक्ति मिली। डॉ. शैलेश ने कहा कि इस तकनीक में वाहनों से पैदा होने वाली गतिज ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में बदल कर बिजली पैदा की जाती है। इसमें पिनियन और दोतरफा रैक व्यवस्था शामिल होती है।
स्पीड ब्रेकर से गुजरने वाला वाहन रैक को नीचे धकेता है, इससे पिनियन व्यवस्था के ज़रिए यांत्रिक ऊर्जा पैदा होती है। फिर उस यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में तब्दील किया जाता है। इस काम के लिए एक जेनरेटर का इस्तेमाल किया जाता है।
डॉ. शैलेश की मानें तो केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीएसआइआर, CSIR), नई दिल्ली ने इस नवाचार को इम्प्लीनमेंट करते हुए रिपोर्ट परिवहन मंत्रालय को भेज दी है। इस एक्सपेरिमेंट का ख़ास मकसद स्पीड ब्रेकर से हरित ऊर्जा पैदा करना है। इसके इस्तेमाल हर तरह से प्रदूषण और ईंधन से रहित सबसे सस्ती बिजली मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications